एक्सप्लोरर

वो फिल्म जिसे देखने एक आदमी भी नहीं आया… फिर हुआ कुछ ऐसा कि टिकट ब्लैक में बिकने लगे

Masoom: शेखर कपूर ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म मासूम को रिलीज वाले दिन देखने के लिए कोई थिएटर में नहीं पहुंचा था. लेकिन फिर अचानक इसके टिकट ब्लैक में बिकने लगे थे.

शेखर कपूर ने हाल ही में अपनी 1983 की फ़िल्म ‘मासूम’ के सीक्वल 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' की अनाउंसमेंट की है. इस फिल्म में शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह, सईद जाफ़री, जुगल हंसराज, उर्मिला मातोंडकर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए थे. वहीं  शेखर कपूर ने अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट में अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मासूम’ को लेकर चौंकाने वाली बात बताई. उन्होंने खुलासा किया कि  इसे देखने के लिए थिएटर में कोई नहीं गया था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ था कि इसके टिकट ब्लैक में बिके थे.

‘मासूम’ को देखने के लिए कोई थिएटर में नहीं पहुंचा था
दरअसल एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के ज़रिए, निर्देशक ने पुरानी यादों के झरोखे से अपनी पहली फिल्म मासूम के रिलीज के उस टेंशन भरे हफ्ते को याद किया. उन्होंने बताया कि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो कोई भी फिल्म देखने नहीं आया था, और उन्हें लगा था कि एक फिल्म निर्माता के रूप में उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "प्रॉब्लम ये है कि आपने एक 'आर्टिकल' फिल्म बनाई है, फिर दूसरे युवा कालाबाजारी करने वाले भी लगभग धमकी भरे अंदाज़ में शामिल हो गए. मुझे जल्द ही समझ आ गया कि 'आर्टिकल' से उनका मतलब 'आर्टिस्टिक' था... लेकिन यह किसी भी तरह से तारीफ़ नहीं थी... क्योंकि उन्होंने फुल हाउस होने की उम्मीद में टिकट खरीदे थे, ताकि वे मुनाफ़े पर बेच सकें... बस... कोई नहीं आया."

निर्माता के रूप में करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया
फिल्म रिलीज़ वाले शुक्रवार और उसके बाद के दिनों में थिएटर खाली पड़े थे. उन्होंने आगे कहा, "मैं थिएटर में गया... और वहां सिर्फ़ दो लोग थे, और उनमें से एक मैं था! इतने खालीपन ने मुझे झकझोर दिया. यह एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरे करियर का अंत था... जो वास्तव में शुरू भी नहीं हुआ था... क्योंकि मासूम मेरी पहली फिल्म थी."

मिड वीक में बदल गया सबकुछ
शेखर ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, “हालांकि, टर्निंग पॉइंट मिड वीक में आया. बुधवार तक, डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फ़िल्म को सिनेमाघरों से हटाना शुरू कर दिया था, और उसकी जगह कोई ज़्यादा कमर्शियल फ़िल्म लाने की कोशिश कर रहे थे.  फिर गुरुवार आया. कुछ बदल गया.” शेखर कपूर ने लिखा, "मुझे फ़ोन आया कि लोग आने लगे हैं. शुक्रवार तक, टिकट हाउस फुल हो गए. शनिवार तक, टिकट ब्लैक में बिकने लगे—जो दर्शक शुरू में इसे देखने से कतरा रहे थे, अब वही अंदर जाने के लिए छटपटा रहे हैं.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shekharkapur

मासूम को हिट डिक्लेयर कर दिया गया था
शेखर आगे लिखते हैं, "और नए सिनेमाघर ढूंढने की होड़ शुरू हो गई... और मासूम को हिट डिक्लेयर कर दिया गया है... गुरुवार को क्या हुआ?? मुझे नहीं पता... और हमेशा से यही सोचता रहा हूं. अगर वे गुरुवार को नहीं आते तो क्या होता? डिस्ट्रिब्यूटर्स दूसरे सिनेमाघर भी छोड़ देते... और मासूम कोई ऐसी फिल्म नहीं होती जिसे कोई देखता."

शेखर ने आगे लिखा है, "अब, इतने सालों बाद... जब मैं 'मासूम, द नेक्स्ट-जेनरेशन' को प्रोडक्शन में लाने की तैयारी कर रहा हूं तो 'आर्टिकल फ़िल्म' शब्द मुझे अभी भी सताता है... और... गुरुवार को क्या हुआ? क्या मेरी (या फ़िल्म की) किस्मत रातों रात बदल गई?"

‘मासूम द नेक्स्ट-जेनरेशन’ में शेखर कपूर की बेटी करेंगी लीड रोल
बता दें कि शेखर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मासूम द नेक्स्ट-जेनरेशन’ घर और पहचान की थीम पर बेस्ड है और इसमें उनकी बेटी कावेरी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फैंस को इस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें:-Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की ‘मालिक’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें- 6 दिनों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget