एक्सप्लोरर

कादर खान के निधन पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी मौत से देशवासियों को लेना चाहिए सबक

कादर खान के निधन को लेकर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं. कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि आखिर अपने अंतिम समय में कादर खान देश में क्यों नहीं थे?

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और लेखक कादर खान अब हमारे बीच नहीं है और उनके निधन से पूरे देश सकते में हैं. लेकिन एक नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि आखिर अपने अंतिम समय में कादर खान देश में क्यों नहीं थे? जिस सरजमीन पर उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बिता दी वो अपने अंतिम समय में उससे दूर थे.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''अपनी मौत से पहले वो कनाडा में थे. कादर खान ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी कुछ दिया है. साल 2019 की ये दुखद शुरुआत है. साथ ही हमें विदेशी सरजमीन पर हुई कादर खान की मौत से सबक भी लेना चाहिए. हमें अपने कलाकारों को और अच्छे से ट्रीट करना चाहिए ताकि वो खुद को उपेक्षित न समझें.''

कादर खान के निधन पर रवीना टंडन ने जताया दुख, कहा- उनकी कॉमेडी देख रह जाती थी हैरान

कादर खान के निधन पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी मौत से देशवासियों को लेना चाहिए सबक

वहीं, फिल्म निर्माता पहलाज निहलाणी ने कहा कि अफसोस की बात है कि अभिनेता, निर्देशक, लेखक और हास्य कलाकार कादर खान की सेहत पिछले 10 वर्षो से खराब चल रही था, वरना उनके पास बॉलीवुड को देने के लिए बहुत कुछ था. उन्होंने कहा, "वह हर काम कर सकते थे और उन्होंने सब कुछ किया. यह दुख की बात है कि उनका स्वास्थ्य पिछले 10 वर्षो में खराब होने लगा था, अन्यथा कादर भाई के पास देने के लिए बहुत कुछ था."

कादर खान के पास बॉलीवुड को देने के लिए काफी कुछ था- पहलाज निहलानी

बता दें कि कादर खान ने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. वो पिछले करीब 16-17 दिनों से कनाडा के अस्पताल में भर्ती थे. कादर खान के बेटे सरफराज़ खान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उनके निधन की पुष्टि की थी. उनका निधन 31 दिसंबर को कनाडा के समय के मुताबिक शाम करीब 6 बजे हुआ.

अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1937 को कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. कादर खान ने अपने बचपन में बहुत उतार चढ़ाव देखे थे. कादर खान के पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया था और फिर उनकी जिंदगी में उनके सौतेले पिता आए.

कादर खान के निधन से दुखी हैं अमिताभ बच्चन, बताया फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिभाशाली व्यक्ति

इन सब के बीच में कादर खान और उनकी मां को गरीबी और जिंदगी की मुश्किलातों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि परदे के पीछे भी काम किया है. वो एक बहुत अच्छे लेखक हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget