एक्सप्लोरर

दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता शशि कपूर, 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के बड़े अभिनेता और 70-80 के दशक में रोमांटिक हीरो की छवि वाले शशि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. शशि 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए.

नई दिल्ली: दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए. उन्होंने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनको पिछले कई सालों से किडनी से जुड़ी समस्या थी. वह कई सालों से डायलिसिस करा रहे थे. उनका निधन 4 दिसंबर की शाम 5:20 बजे हुआ. आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शशि कपूर ने 70 और 80 के दशक में रोमांटिक आइकन के रूप में पहचान बनाई थी. हिन्दी फिल्म और थियेटर जगत के शुरुआती स्टार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्में शशि कपूर ने चार साल की उम्र से अपने पिता द्वारा निर्मित और निर्देशित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था. साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था. साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

शशि कपूर के गुज़रने पर बॉलीवुड गमगीन है. फिल्मी दुनिया के दिग्गजों ने उन्हें कुछ इस तरह याद किया है.

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने उन्हें ‘ईश्वर का नेक बंदा’ बताया. ‘कलयुग’ और ‘जुनून’ में अभिनेता के साथ काम कर चुके बेनेगल ने कहा, ‘‘वह ईश्वर का नेक बंदा और हर चीज से इतर खूबसूरत इंसान थे.’’ अभिनेता की करीबी दोस्त सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उनके निधन पर शोक जताया.

Shashi-kapoor5

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अभी-अभी शशि कपूर जी के निधन की खबर मिली है. ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. वह एक अच्छे इंसान थे. मेरी उनको विनम्र श्रद्धांजलि.’’ अभिनेता आमिर खान ने भी शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ‘वह ना सिर्फ महान स्टार, जुनूनी निर्माता’ बल्कि ‘शानदार इंसान’ भी थे.

हर साल क्रिसमस पर शशि कपूर देते थे पार्टी, उनकी ये आखिरी तस्वीर कर देगी आपको इमोशनल

आमिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उनके कार्य से भारतीय दर्शक हमेशा आनंदित हुए. भारतीय थियेटर में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है. पृथ्वी थियेटर नाटक प्रस्तुत करने वालों और दर्शकों का पसंदीदा स्थान रहा है. उनका निधन हमारे लिए दुखद दिन है. संजना, कृणाल, करण और परिवार के हर सदस्य के प्रति मेरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’’

दुख की घड़ी में सांत्वना देने शशि कपूर के घर बेटे और बहू के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन, देखें तस्वीरें

गुजरे जमाने की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कहा कि अपने दोस्त के निधन से वह काफी दुखी हैं. दिग्गज अभिनेत्री और कई फिल्मों में शशि कपूर के साथ काम कर चुकीं शबाना आजमी ने ट्विटर पर उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘‘हम आपको मिस करेंगे...’’

पढ़ें- पहली नजर के प्यार के सहारे शशि कपूर ने बिता दी पूरी जिंदगी, पत्नी ने छुपाया था जिंदगी का सबसे बड़ा राज़

अभिनेता की अधिकृत जीवनी ‘शशि कपूर: द हाउसहोल्डर, द स्टार’ लिखने वाले फिल्म समीक्षक असीम छाबड़ा ने ट्वीट किया है, ‘‘मैं बहुत उदास हूं! यह संभावित था लेकिन शशि कपूर के जाने से मैं बहुत निराश, भावविहीन महसूस कर रहा हूं.’’ अभिनेत्री सायरा बानो ने उन्हें एक ‘जीवंत व्यक्ति’ के रूप में याद किया है. दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने भी उन्हें महान अभिनेता के साथ-साथ हंसमुख व्यक्ति बताया.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवंगत अभिनेता के ‘दीवार’ के बेहद मशहूर डायलॉग को याद किया. बकौल कुमार शशि कपूर ने अभिनेता बनने की आकांक्षा रखने वालों को बहुत अधिक प्रेरित किया.

Shashi-kapoor4

फिल्म निर्माता महेश भट्ट के मुताबिक शशि कपूर ने भारतीय थियेटर जगत में क्रांतिकारी बदलाव किये. दिग्गज बंगाली निर्देशक अपर्णा सेन और गौतम घोष ने भी शशि के निधन पर शोक जाहिर किया है.

शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके घर पहुंचे सैफ-करीना, करिश्मा भी आईं नज़र, देखें PICS

अपर्णा ने याद किया कि शशि ने उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म का निर्माण किया. उन्होंने कहा कि उनको आज भी याद है कि शशि किस प्रकार उनकी टीम के हर टेक्नीशियन का ख्याल रखते थे. गौतम घोष ने कहा कि कपूर बहुत आकर्षक और शानदार व्यक्ति थे. (इनपुट पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

शशि कपूर के ये हिट गाने आज भी करते हैं दिलों पर राज, ये हैं Top 10 गाने शशि कपूर के निधन के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत, मिलिए इस खानदान के हर एक शख्स से शशि कपूर की मौत की खबर सुन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे रणबीर कपूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget