एक्सप्लोरर

शर्मिला टैगोर ने कहा, ‘पद्मावती’ जैसे विवादों से फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान होता है, फायदा नहीं

शर्मिला टैगोर का कहना है कि 'पद्मावती' के साथ जिस तरह का विवाद हो रहा है उससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान होता है.

नई दिल्ली: बीते दौर की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर के मुताबिक ‘पद्मावती’ फिल्म के साथ अभी जो विवाद हो रहा है, वह ठीक नहीं है और ऐसे विवाद फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान ही पहुंचाते हैं.

शर्मिला को कल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सिनेमा में योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर उन्होंने यह बात कही.

उनसे सवाल किया गया था कि क्या फिल्मों के साथ विवादों को जानबूझकर जोड़े जाने से कोई फायदा मिलता है, इस पर शर्मिला ने कहा, ‘‘मुझे इस बात पर संदेह है. एक-दो बार इससे फिल्म को मदद मिल जाती है, लेकिन अधिकतर यह फिल्म को नुकसान पहुंचाता है. अभी ‘पद्मावती’ के साथ जो हो रहा है, मुझे नहीं लगता कि इससे फिल्म को फायदा होगा.’’

उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ उनकी ही फिल्म के सेट पर बदसलूकी की गई. सेट को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे उनकी फिल्म में देरी हुई और उसकी लागत बढ़ी. ऐसे विवाद लोगों के बीच डर पैदा करते हैं और फिल्म की शुरुआती तीन दिन की कमाई प्रभावित होती है. इसका नुकसान फिल्म इंडस्ट्री, और इससे जुड़े लोगों को होता है.

गौरतलब है कि ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान भंसाली पर हमला किया गया था और शूटिंग की जगह और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया था.

शर्मिला ने कहा कि ऐसे में दर्शक सोचते हैं कि पहले दो दिन बाकियों को जाने दो. कोई गड़बड़ नहीं होती है तो फिर वह जाएंगे. परिवारों के बीच डर घर कर जाता है. सिनेमाघर जला देने की धमकी दी गई है ....तो इस तरह के विवाद फिल्म को और पूरे फिल्म समुदाय को नुकसान पहुंचाते हैं.

शर्मिला साल 2004 से 2011 के बीच सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रही हैं. अपने कार्यकाल के समय हुए विवादों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके दौर में ‘गजनी’, ‘ओमकारा’ और ‘आजा नचले’ के साथ विवाद हुए लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी ‘जोधा अकबर’ को लेकर हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget