एक्सप्लोरर

‘3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘गोलमाल’ जैसी बिग हिट्स दीं, फिर भी Sharman Joshi को क्यों नहीं मिली सफलता?

Sharman Joshi Flop Career: शरमन जोशी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसके वह हकदार रहे हैं. आइए जानते हैं क्या वजहें रहीं इसकी?

Sharman Joshi Flop Career: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बहुत मेहनत के बाद कुछ फिल्मों में सफलता हासिल की. लेकिन 2-4 फिल्में सफल होने के बाद उनको दोबारा कोई ऐसा रोल ऑफर नहीं हुआ जिससे कहा जा सके कि हां फलां सितारे की किस्मत इस किरदार के बाद पलट गई.

इसी क्रम में नाम आता है शरमन जोशी का. शरमन जोशी भले ही काफी टैलेंटेड अभिनेता हों, लेकिन गोलमाल, थ्री इडियट्स और रंग दे बसंती जैसी फिल्में करने के बाद भी शरमन को आज भी वह सफलता नहीं मिल पाई, जिसके वह हकदार रहे हैं. 

हाल में ही शरमन जोशी ने अपना जन्मदिन मनाया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर बेहतरीन फिल्मों के बावजूद उनको सफलता क्यों नहीं मिली. 

शुरुआत में ही दिख गई थी शरमन की कॉमिक टाइमिंग
गुजराती थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने 1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'स्टाइल' में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से दिखा दिया कि वो बॉलीवुड में लंबे समय के लिए आए हैं. निर्देशक शफी इनामदार ने भी उनको बहुत प्रोत्साहित किया.

अच्छी फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी नहीं मिली सफलता
‘लाइफ इन अ मेट्रो’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के बावजूद शरमन जोशी फिल्मी दुनिया में शीर्ष पायदान तक नहीं पहुंच पाए. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने कई चरणों में सफलता का स्वाद चखा पर वो बात नहीं आ पाई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)

शरमन ने जानबूझकर नहीं कीं फिल्में
इंटरव्यू के दौरान शरमन जोशी का कहना था, ‘मैं अपने करियर में कभी सुस्त नहीं हुआ, बस बात सिर्फ इतनी सी थी कि मैं कोई काम नहीं कर रहा था. मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन मैंने घर बैठने का फैसला किया. मुझे बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे, लेकिन मैंने जान-बूझकर उनको मना कर दिया, क्योंकि वह उस तरह की फिल्में नहीं थीं, जिनको मैं करना चाहता था’. शरमन ने आगे कहा, ‘3 इडियट्स के बाद मैंने करीब दो साल तक कोई काम नहीं किया. कम काम करना निराशाजनक भले था, लेकिन मैं बच गया’. 

बुरे दौर से गुजरे शरमन जोशी
इसके बाद उनकी फिल्म आई फरारी की सवारी, जो कि हिट रही थी. लेकिन इसके बाद उनकी एक के बाद एक लगातार तीन फिल्में ‘वॉर छोड़ ना यार’, ‘गैंग्स ऑफ घोस्ट्स’ और ‘सुपर नानी’ फ्लॉप रहीं. फिर साल 2015 में आई फिल्म हेट स्टोरी 3. लगातार मिल रही असफलता के बाद शरमन को फिर से सफलता मिली. उन्होंने पीटीआई को बताया था, ‘मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था, क्योंकि मेरी एक के बाद लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, ऐसे में एक हिट जरूरी थी’. 

गोलमाल की अगली किस्त में क्यों नहीं दिखे 
शरमन जोशी साल 2006 में आई फिल्म ‘गोलमाल’ में भी नजर आए थे, जो कि शानदार हिट थी. लेकिन इतनी सफल फिल्म में नजर आने के बाद वह ‘गोलमाल’ के सीक्वल में नहीं दिखे. पिंकविला के एक इंटरव्यू में उनसे यह सवाल भी किया गया कि वह ‘गोलमाल’ में नजर क्यों नहीं आए. इसपर अभिनेता ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि मैनेजमेंट ठीक से बातचीत नहीं कर रहा था और पैसा भी एक कारण था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

शरमन जोशी को और हिट्स की जरूरत
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में शरमन जोशी ने कहा था कि भले ही वह ‘3 इडियट्स’, गोलमाल’ और ‘लाइफ...इन ए मेट्रो’ जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन सोलो स्टार के रूप में स्थापित होने के लिए उन्हें और ज्यादा हिट फिल्में करने की की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: 'दालचीनी' फेम मनिनी डे के साथ बचपन में रिश्तेदार ने ही की थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget