एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म को वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

Shaitaan Box Office Collection Day 2: सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान फैंस को पसंद आ रही है. आइए जानते हैं अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और आर माधवन फिल्म शैतान में नजर आ रहे हैं. फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर छा गई. फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की. अब खबरें हैं कि दूसरे दिन शैतान की कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा. शैतान को वीकेंड का फायदा मिला है.

शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दूसरे दिन 18. 25 करोड़ की कमाई करेगी. बता दें कि अभी तक फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ऑफिशियल आंकड़े नहीं आए हैं. अगर फिल्म सेकंड डे 18.25 करोड़ कमाई करती है तो फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 33.46 करोड़ हो जाएगा. और अगर फिल्म इसी स्पीड से कमाई करती रही तो जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन के अलावा ज्योतिका, जानकी बोड़ीवाला, पलक लालवानी जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म में अजय देवगन और ज्योतिका पति-पत्नी के रोल में हैं. वहीं आर माधवन विलेन के रोल में हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया गया कि आर माधवन अजय देवगन की बेटी पर वशीकरण करते हैं.

बता दें कि शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है. फिल्म को जियो स्टूडियोज, अजय देवगन फिल्म्स और Panorama Studios International ने प्रिजेंट किया है. वहीं अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है. देवी श्री प्रसाद ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है. विकास बहल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं. वो मैदान, रेड 2, सिंघम अगेन, औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. वहीं आर माधवन अमरिकी पंडित, टेस्ट, Adhirshtasaali और द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Miss World 2024 Winner: कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा? जिन्होंने अपने नाम किया 'मिस वर्ल्ड 2024' का खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
Video: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी लग्जरी थार रॉक्स, अपने हाथों से की पूजा, लेकिन एक्ट्रेस के कपड़े देखकर भड़क गए लोग
मलाइका अरोड़ा ने की नई कार की पूजा, लेकिन कपड़े देखकर भड़क गए लोग
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget