एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की कजिन पाकिस्तान में लड़ेगीं चुनाव, कहा- लोग किंग खान जैसा प्यार दें

शाहरुख खान की एक रिश्तेदार पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाला आम चुनाव लड़ेंगी.

पेशावर: बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक रिश्तेदार पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाला आम चुनाव लड़ेंगी. दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार नूरजहां खैबर - पख्तूनख्वा विधानसभा सीट के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी. रिपोर्ट के अनुसार नूरजहां अपने परिवार के साथ शाह वाली कटाल इलाके में रहती हैं. वह दो बार शाहरुख से मिलने जा चुकी हैं. दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं.

18 साल की होते ही सुहाना का इंटरनेट पर ऐसा ग्लैमरस रुप आया सामने, जरा सी देर में वायरल

बताया जा रहा है कि मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि लोग मुझे पूरी तरह से प्यार और सपोर्ट करेंगे, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह शाहरुख खान को करते हैं." जानकारी के लिए बता दें कि वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इन चुनावों में लड़ती दिखाई देंगी. बताया जा रहा है कि ये शाहरुख के कजिन सिस्टर हैं. नूरजहां ट्रिब्यून से बातचीत में कहा, "मैं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हूं... अपने क्षेत्र में होने वाली सभी दिक्कतों को खत्म करने की कोशिश करुंगी."

शाहरुख खान की कजिन पाकिस्तान में लड़ेगीं चुनाव, कहा- लोग किंग खान जैसा प्यार दें

एक प्रेस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने बताया है कि वो अपने बच्चों को पेशावर लेकर जाना चाहते हैं. पीटीआई से बातचीत में शाहरुख ने कहा, "मेरा परिवार पेशावर से हैं. यहां तक की अभी भी परिवार के कुछ लोग वहां रहते हैं. मैं पेशावर जाने के लिए काफी उत्सुक हूं और अपने बच्चों को भी वहां ले जाना चाहता हूं क्योंकि मेरे पापा भी मुझे 15 साल की उम्र में वहां ले गए थे. इसके बाद उनका निधन हो गया था."

शाहरुख खान की कजिन पाकिस्तान में लड़ेगीं चुनाव, कहा- लोग किंग खान जैसा प्यार दें

इसके आगे शाहरुख ने कहा, "मेरे पास अभी भी बेहद खूबसूरत पलों की यादें हैं जो मैंने अपने पिता के साथ पेशावर, करांची और लाहौर में गुजारे हैं. मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि मैं अपने बच्चों को एक बार वहां ले जाऊं. मैं एक चीज जो वहां देखी वो हैं वहां के लोगों का नर्म रवैया. वो मेहमानावाजी को काफी अच्छे से निभाना जानते हैं. वहां से मैंने लोगों को प्यार करना सीखा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget