एक्सप्लोरर

शाहरुख खान संग काम कर चुके एक्टर की किडनी खराब, हफ्ते में दो बार हो रहा डायलिसिस, दोस्त ने मांगी मदद

Varun Kulkarni: शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ में वरुण कुलकर्णी ने छोटा सा रोल प्ले किया था. फिलहाल ये एक्टर काफी बीमार है. उन्होंने दोस्त के जरिये लोगों से फाइनेंशियल हेल्प की गुहार लगाई है.

Dunki Actor Varun Kulkarni Hospitalized: शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ में वरुण कुलकर्णी भी नजर आए थे. फिलहाल वरुण अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और हफ्ते में कम से कम दो बार डायलिसिस करवा रहे हैं. हाल ही में, कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने उनके हेल्थ अपडेट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया. शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि इलाज के कारण कुलकर्णी को काफी फाइनेंशिल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ राह है और वे अस्पताल के बिल भी नहीं भर पा रहे हैं. ऐसे में शेट्टी ने मुश्किल घड़ी में वरुण कुलकर्णी की मदद करने की अपील की है.

वरुण कुलकर्णी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं
बता दें कि वरुण कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा है, “मेरे प्रिय मित्र और थिएटर को-एक्टर, वरुण कुलकर्णी, किडनी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. हमने फंड भी कलेक्ट किया था लेकिन इसके बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है. उन्हें रेग्यूलर मेडिकल केयर और इमरजेंसी हॉस्पिटल विजिट के साथ-साथ हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत होती है. शेट्टी ने लिखा, '' दो दिन पहले ही, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.''

दोस्त ने डंकी एक्टर के लिए मांगी मदद
वहीं रोशन ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है, “वरुण न केवल एक शानदार कलाकार हैं बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और तब से वह तमाम मुश्किलों के बावजूद थिएटर के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक सेल्फ मेड एक्टर बन गए हैंय हालांकि, एक कलाकार का जीवन अक्सर फाइनेंशियल चैलेंजेस के साथ आता है, और इस मुश्किल घड़ी में, उसे पहले से कहीं ज्यादा हमारे सपोर्ट की जरूरत है."

शेट्टी ने फैंस फैंस और फॉलोवर्स से फाइनेंशिल हेल्प की मांग करते हुए, आगे लिखा है, “हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस महत्वपूर्ण समय के दौरान वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं. अगर आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं, तो आप अपना कॉन्ट्रिब्यूशन सीधे उन्हें भेज सकते हैं. जो लोग ऐसा नहीं कर सकते ते, उनके लिए डोनेशन करने को आसान बनाने के लिए एक केटो लिंक बनाया गया है (लिंक डिस्क्रिप्शन में है).'' उन्होंने आगे लिखा,“आपका सपोर्ट-चाहे अमाउंट कुछ भी हो-एक बड़ा अंतर ला सकता है यहां तक ​​कि इस मैसेज को शेयर करने से ज्यागा लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है जो मदद कर सकते हैं. आइए वरुण को मंच पर वापस लाने में मदद करने के लिए एक साथ आएं, जहां वह हैं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roshan Shetty (@roshaan_shetty)

डंकी में वरुण कुलकर्णी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी
डंकी में वरुण कुलकर्णी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू सहित अन्य ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं थी. डंकी के अलावा वरुण स्कैम 1992 और द फैमिली मैन जैसे शो का भी हिस्सा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: डिस्चार्ज होने के बाद सैफ करेंगे एक महीने तक बेड रेस्ट, जिम बंद, शूटिंग भी रुकी, डॉक्टर ने दी ये हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget