एक्सप्लोरर

Box Office: भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में शाहिद की 'कबीर सिंह' तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' भारत में तो धूम मचा ही रही है साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी इसने इस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज़ फिल्म 'कबीर सिंह' भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज़ हुए एक महीने बीत चुके हैं, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और नई रिलीज़ हुई तमाम फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'कबीर सिंह' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 31 दिनों में 271.24 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. इसने पांचवें हफ्ते के शुक्रवार को 1.03 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. बाद में शनिवार को 1.65 करोड़ और रविवार को 2.30 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.

खास बात ये है कि फिल्म ऑस्ट्रेलिया में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है. 'कबीर सिंह' ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'गली बॉय' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. 'कबीर सिंह' ने 11 लाख 55 हज़ार 898 ऑस्ट्रेलियन डॉलर ( लगभग 5 करोड़ 61 लाख 11 हज़ार 334 रुपए ) की कमाई कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया में इस साल इन फिल्मों ने की है सबसे ज्यादा कमाई ऑस्ट्रेलिया में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे पायदान पर 'गली बॉय' है, जिसने 9 लाख 44 हज़ार 974 ऑस्ट्रेलियन $ (4 करोड़ 58 लाख 72 हज़ार 345 रुपए) की कमाई की है. तीसरे नंबर पर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' है, जिसने 4 करोड़ 31 लाख 2 हज़ार 793 रुपए की कमाई की है. चौथे नंबर पर सलमान खान की 'भारत' है. 'भारत' ने 4 करोड़ 13 लाख 83 हज़ार 625 रुपए की कमाई की. इसके बाद इस साल ऑस्ट्रेलिया में कमाई के मामले में पांचवां स्थान फिल्म 'कलंक' का है. इसने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्स ऑफिस  पर 4 करोड़ 4 लाख 87 हज़ार 75 रुपए का कारोबार किया है.

गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' जितनी कमाई कर रही है, उससे ज्यादा इस फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. फिल्म पर महिला विरोधी होने के आरोप लगे हैं. हालांकि इतनी आलोचनाओं के बावजूद फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' उन्हीं के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है. फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई है.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget