शॉर्ट फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं शाहरुख की बेटी सुहाना खान, देखें First Poster
सुहाना खान रंगमंच के एक नाटक में मुख्य भूमिका में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब सभी को उनके इस ऑन स्क्रिन डेब्यू का इंतजार है.

लंदन: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में लंदन के आर्डिगली कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और अब वह अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुहाना खान के दोस्त और उनके सहपाठी थियो जिमेनो कर रहे हैं.
जिमेनो ने फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें सुहाना नजर आ रही हैं. फिल्म में सुहाना के अलावा रॉबिन गोनेला भी हैं. इससे पहले सुहाना रंगमंच के एक नाटक में मुख्य भूमिका में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब सभी को उनके इस ऑन स्क्रिन डेब्यू का इंतजार है.
View this post on Instagram
एक्टिंग के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए सुहाना ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में बताया था, "द टेमपेस्ट' के स्कूल परफॉर्मेस में मैंने मिरांडा के किरदार को निभाया. यहां सीखने को काफी कुछ है और इसे करने का एक तरीका काम जल्द शुरू करना है, लेकिन पहले मुझे यूनिवर्सिटी जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी."




















