शाहरुख ने किया है आमिर से वादा, वक्त मिलने पर देखेंगे 'दंगल'

मुंबई: अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' की रिलीज की तैयारी कर रहे सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि इस फिल्म में उनके को-एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लाखों में एक हैं. अपने फैंस से बातचीत के दौरान एक प्रशंसक ने जब शाहरुख से नवाजुद्दीन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब में यह बात कही. शाहरुख ने फैन के सवाल के जवाब में ट्वीट कर कहा, "नवाजुद्दीन भाई लाखों में एक हैं और उनके साथ काम करने में बहुत आनंद आता है." इस बातचीत में शाहरुख से एक दूसरे फैन ने 'दंगल' फिल्म देखने के बारे में भी सवाल किया. इस पर शाहरुख ने कहा, "मैं अपने काम में इतना व्यस्त था कि अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाया. मैंने आमिर से वादा किया है कि वक्त मिलने पर जरूर देखूंगा. हम सब जानते हैं कि यह एक अच्छी फिल्म है." सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'रईस' का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है.
Source: IOCL

























