एक्सप्लोरर

आज के दौर की रोमांटिक फिल्में करने की मेरी उम्र नहीं है: शाहरूख खान

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरूख खान का कहना है कि अब उनकी उम्र आधुनिक प्रेम कहानियां करने की नहीं रही. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई रोमांटिक फिल्में करने के लिए अक्सर सराहना हासिल करने वाले 51 साल के एक्टर से जब इन दिनों की रोमांटिक फिल्मों में दर्शकों की पसंद कम होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इन दिनों रोमांस की परिभाषा बदल गई है.

शाहरूख ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि भाषा के लिहाज से समय में काफी परिवर्तन आया है. रोमांस नहीं बदला है. मुझे लगता है कि अब लोगों के पास समय की कमी है..और मुझे यह भी लगता है कि इन सभी चीजों ने एक ऐसा माहौल तैयार कर दिया है कि लड़के और लड़कियों के बीच एक दोस्ती का रिश्ता कायम होता जा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप दोस्त होते हैं तो आप रोमांस नहीं कर सकते. यह एक बात है जो मैंने आजकल के युवाओं के बीच अनुभव की है क्योंकि मेरे भी बच्चे हैं. कुछ युवा अभिनेता एवं अभिनेत्रियां भी एक-दूसरे से काफी अलग तरह से बातचीत करते हैं.’’ शाहरूख ने यह इंटरव्यू दिल्ली आते वक्त अगस्त-क्रांति राजधानी ट्रेन में दिया. अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ का प्रचार करने के लिए राजधानी का रूख किया. अभिनेता ने कहा कि रोमांस में तहज़ीब भी होनी जरूरी है जो कि उसका पारंपरिक रूप है.

उन्होंने कहा, ‘‘ रोमांस में थोड़ी औपचारिकता भी होनी चाहिए. चाहे वह ‘तहजीब’ हो, घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार करना हो, चाहे लड़की की तारीफ में कसीदे पढ़ना हो. मैं उसी पारंपरिक स्कूल से हूं और मैं अभी भी इन सबमें विश्वास करता हूं.’’ अभिनेता जल्द ही इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

‘फैन’ के अभिनेता ने कहा कि इम्तियाज की फिल्म में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के रोमांस का तड़का है. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उस खास शैली का रोमांस करने की अब मेरी उम्र नहीं रही. हो सकता है कि युवा ऐसी भाषा की खोज करें जो औपचारिक होने के साथ-साथ आज की हो.

निर्देशक राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget