एक्सप्लोरर

Besharam Rang: क्यों इतना बड़ा हिट हुआ शाहरुख खान की 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग'? सिंगर ने बताई इसके पीछे की वजह

Shilpa Rao On Besharam Rang: पठान फिल्म के साथ इसका गाना बेशरम रंग बड़ा हिट साबित हुआ. अब इस गाने की सिंगर शिल्पा राव ने बताया कि लोग इसे इतना पसंद क्यों कर रहे हैं.

Shilpa Rao On Besharam Rang: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये मूवी ही नहीं बल्कि इसका गाना बेशरम रंग गाना भी जबरदस्त हिट हुआ है. हालांकि, शुरुआत में इस गाने में दीपिका के आउटफिट को लेकर जमरक विवाद हुआ था. अब सिंगर शिल्पा राव ने अपने इस गाने को लेकर मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर रिएक्शन दिया है. इसके साथ ही बताया कि लोग इस गाने को इतना क्यों पसंद कर रहे हैं.

दीपिका-शाहरुख की केमिस्ट्री लगी शानदार

न्यूज18 के साथ बातचीत के दौरान शिल्पा राव ने कहा, 'इसमें वह (दीपिका पादुकोण) खुद को सेलिब्रेट कर रही हैं. स्क्रीन पर उनकी (शाहरुख और दीपिका) की केमिस्ट्री देखना शानदार है. वे म्यूजिक वीडियो में शानदार लग रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद (पठान के डायरेक्टर) ने मुझे बताया कि यह वो गाना है, जहां वह अच्छा, बुरा और कमियों के मायनों में खुद सेलिब्रेट कर रही हैं और यही वजह है कि इस सॉन्ग को गाने के लिए खुद बहुत सशक्त महसूस किया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

सिंगर ने बताया गाने के हिट होने का कारण

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना ​​है कि एक गाने को जैसा वह है, वैसा ही उसे शानदार होना चाहिए. इसके लिए मेलोडी और लिरिक्स होना बहुत जरूरी है, जिससे लोग कनेक्ट हो सकें. मुझे लगता है कि इस गाने के पीछे इतना अच्छा परफॉर्म करने का एकमात्र कारण यह है कि लोग वास्तव में इस गाने का मतलब समझ गए, जो बिना किसी माफी के खुद को एक्सप्रेस करना और खुद को वैसे ही प्यार करना, जैसे आप हैं. लोगों को ये बात समझ में आ गई. इसलिए वे खुद को एक्सप्रेस कर रहे हैं और इसलिए ये गाना इतना पॉपुलर हो रहा है'. 

भारत में 'पठान' ने कर ली इतने करोड़ की कमाई

मालूम हो कि पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग को स्पेन के बीच पर फिल्माया गया है. इस गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट हैं. बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें शाहरुख खान की फिल्म पठान अभी तक भारत में 318 .50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया और सलमान खान जैसे सितारों ने काम किया है.

यह भी पढ़ें-Kumkum Bhagya की ‘रिया’ ने मां बनने के बाद टीवी में की वापसी, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में निभाएंगी लीड रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget