एक्सप्लोरर

सेल्फी के लिए Sonu Nigam के साथ हुई धक्का-मुक्की पर बिफरे Shaan, बोले- बदमाशों के खिलाफ हो कड़ा एक्शन

Shaan Reacts On Sonu Nigam Case: मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने को लेकर सोनू निगम के साथ हुई धक्का मुक्की पर अब सिंगर शान का रिएक्शन सामने आया है.

Shaan Reacts On Sonu Nigam Case: मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने को लेकर सोनू निगम के साथ हुई धक्का मुक्की पर अब सिंगर शान का रिएक्शन सामने आया है. सोनू निगम के साथ हुई इस हरकत पर शान ने नाराजगी जाहिर की है और एक्शन की मांग भी की है.

शान ने इस पूरे वाकया पर रिएक्ट करते हुए 'हैरानी और निराशा' जाहिर की है. उन्होंने हाथापाई पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं हैरान और निराश हूं, जो हुआ है.. और मुंबई में?!? एक शहर जो अपनी कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जाना जाता है. एक साथी कलाकार, एक फैन, बिरादरी के हिस्से के रूप में मैं कुछ कार्रवाई की उम्मीद करता हूं.''

शान ने इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस उपद्रवी दुराचार और हिंसा के लिए जिम्मेदार बदमाशों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaan Mukherji (@singer_shaan)

सोनू ने सोमवार रात मीडिया को बताया कि उन्होंने इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के प्रकाश में आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, "मुझे धक्का दिए जाने के बाद मैं भी सीढ़ियों पर गिर गया. रब्बानी (निगम के सहयोगी और उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे) मेरी मदद के लिए आए और उन्हें भी धक्का दिया गया. भगवान न करे, अगर कुछ होता, तो वह मर सकते थे. मैंने शिकायत दर्ज कराई क्योंकि लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए जब वे किसी को सेल्फी लेने के लिए मजबूर करते हैं."

बता दें कि इस मामले में स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 337 (किसी के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अन्य).

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के डेब्यू में Bhumi Pednekar का था बड़ा हाथ, एक्टर ने खुद बताया कैसे की थी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर के बेहद करीब पहुंचा फैन, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल, राम चरण के बॉडीगार्ड ने बचाया
'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर के बेहद करीब पहुंचा फैन, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल, राम चरण के बॉडीगार्ड ने बचाया
'वो ट्रॉमा आज भी पीछा नहीं छोड़ता...’ सुशांत सिंह राजपूत केस के सालों बाद छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'वो ट्रॉमा आज भी पीछा नहीं छोड़ता...’ सुशांत सिंह राजपूत केस के सालों बाद छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
50 की उम्र में क्यों कुंवारी हैं सुष्मिता सेन? एक्ट्रेस ने खुद बताई हैरान करने वाली वजह
सुष्मिता सेन ने आज तक शादी क्यों नहीं की? 50 की उम्र में सिंगल रहने की बताई वजह
Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Review: 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर आउट, नर्स बनीं कंगना रनौत, आतंकी हमले के बीच दिखाई बहादुरी
'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर आउट, नर्स बनीं कंगना रनौत, आतंकी हमले के बीच दिखाई बहादुरी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Google Mosquitoes: अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget