एक्सप्लोरर

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

सिंगर शान ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटने के फैसले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने करियर का किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक वक्त पर वो भी करियर को लेकर काफी कन्फ्यूज थे.

सिंगर शान ने हाल ही में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्होंने भी कुछ ऐसा ही करने के बारे में सोचा था. शान ने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि वो फिल्मों में अलग-अलग तरह के गाने गाते रहे. 

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट पर बोले शान
कोमल नाहटा से बातचीत में शान से अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के फैसले के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'ऐसा नहीं है कि उन्होंने गाना छोड़ दिया है. वो गा रहे हैं और मुझे लगता है कि वो प्लेबैक सिंगिंग भी खूब कर रहे हैं. ऐसी बात नहीं है.' 

जब उनसे पूछा गया कि अरिजीत ने सिंगिंग क्यों छोड़ा, तो शान ने जवाब दिया, 'इस सवाल का जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए हैं जो अभी रिलीज होने बाकी हैं. इसलिए, अगले दो सालों में आपको अरिजीत सिंह के कई गाने सुनने को मिलेंगे.'

करियर को लेकर कन्फ्यूज थे शान
उन्होंने आगे कहा, 'क्या पता, वो अपना मन बदल लें. पत्थर की लकीर पे थोड़ी किसी ने लिख दिया है.' उन्होंने आगे बताया कि करीब 33-34 साल की उम्र में वो भी इसी तरह के कन्फ्यूजन से गुजर चुके हैं. उस वक्त वो हर तरह के गाने गा चुके थे और 2-3 बड़े अवॉर्ड भी जीत चुके थे. साथ ही, शान समाजसेवा की ओर भी काफी झुकाव रखते थे और उन्हें लगता था कि अब समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए.'

ये भी पढ़ेंः 'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था

सिंगर ने कहा, 'अपने काम की वजह से मेरे पास इसके लिए समय नहीं था. मुझे अक्सर लगता था कि मैं बस एक काम से दूसरे काम की तरफ लगातार भागता जा रहा हूं.'

सिंगर KK और सोनू निगम देते थे सलाह
शान ने याद करते हुए बताया कि उनके साथी सिंगर KK और सोनू निगम उन्हें अक्सर सलाह देते थे, 'हर तरह के गाने मत गाओ, अपना स्टैंडर्ड बनाए रखो भाई.' लेकिन शान का कहना था कि अगर कोई प्यार से बुलाता है तो वो मना कैसे कर सकते हैं. उनके पिता मानस मुखर्जी भी इंडस्ट्री से जुड़े थे, इसलिए उनके पिता के साथी और उनके बच्चे भी शान से गाने के लिए कहते थे और उन्हें मना करना मुश्किल होता था.

शान ने मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब वो घर लौटते थे तो उनकी पत्नी पूछती थीं, 'आज क्या गाया?' इस पर शान कहते थे, 'याद नहीं आ रहा.' इससे उनकी पत्नी को शक होने लगता था. शान ने कहा कि यही वो समय था जब वो सोचने लगे थे कि आखिर वो कर क्या रहे हैं.

सिंगर शान का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शान ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' के गाने 'मेरा हीरो है वो' को अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ेंः 'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget