एक्सप्लोरर

Shaakuntalam BO Collection: सामंथा की ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, पांचवें दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका

Shaakuntalam Box Office Collection: सामंथा की लीड रोल वाली फिल्म ‘शाकुंतलम’ का बॉक्स ऑफिस पर लगभग पैकअप हो चुका है. फिल्म रिलीज के पांच दिन बाद भी 10 करोड़ कमाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

Shaakuntalam Box Office Collection Day 5: सामंथा रुथ प्रभु की ‘शाकुंतलम’ 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है और फिल्म कमाई करने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. ‘शाकुंतलम’ को रिलीज हुई 5 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. लगभग 65 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ‘शाकुंतलम’ की कमाई के आंकड़ों ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है. चलिए यहां जानते हैं ‘शाकुंतलम’ ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है.

शाकुंतलमकी पांचवें दिन की कमाई कितनी रही?
सामंथा की ‘शाकुंतलम’ एक मायथोलॉजिकल ड्रामा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गुनशेखर ने किया है. फिल्म को कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज किया गया था हालांकि, इसे ऑडियंस से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है और ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शाकुंतलम’ की ओपनिंग भी कुछ खास नहीं रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 2.7 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है. इस बीच ‘शाकुंतलम’ के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘शाकुंतलम’ पांचवें दिन 50 लाख का कारोबार किया है. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई अब 6.85 करोड़ रुपये हो गई है.

शाकुंतलम’ में अल्लू अर्जुन की बेटी ने किया है कैमियो
गुनशेखर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘शाकुंतलम’ एक पौराणिक ड्रामा है. ये फिल्म कालिदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर बेस्ड है. ‘शाकुंतलम’ में सामंथा ने शकुंतला की भूमिका निभाई है जबकि देव मोहन ने पुरु वंश के राजा दुष्यंत की भूमिका निभाई है. सचिन खेडेकर, मोहन बाबू, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला, प्रकाश राज, गौतमी, मधु और जिशु सेनगुप्ता सहायक कलाकार हैं. एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा ने भी फिल्म में राजकुमार भरत के रूप में एक स्पेशल कैमियो किया है.

ये भी पढ़ें:-Surekha Sikri Birth Anniversary: एयरफोर्स में थे पिता तो मां थीं टीचर, फिर भी अपने आखिरी वक्त में सुरेखा पैसों की हो गई थीं मोहताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget