एक्सप्लोरर

Seema Deo Death: नहीं रहीं आनंद, कोरा कागज जैसी फिल्मों में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली सीमा देव, 81 की उम्र में हुआ निधन

Seema Deo Death: आनंद, कोरा कागज जैसी 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करने वाली सीमा देव का उनके बांद्रा स्थित घर पर निधन हो गया है.

Seema Deo Death: आनंद और कोरा कागज जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है. उन्हें उम्र संबंधी कई बीमारियां थीं. ऐसे में गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके बेटे अभिनय देव ने इस बात की पुष्टि की है. सीमा 81 वर्ष की थीं और कई बीमारियों से जूझ रही थीं. हालांकि अब तक उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

अल्जाइमर से थीं पीड़ित
सीमा 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.  वो पिछले 3 सालों से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं. सीमा देव के बेटे अभिनय देव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है. बता दें पिछले कुछ समय से सीमा अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं. 2020 में उनके बेटे ने बीमारी का खुलासा किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरी मां श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म उद्योग की दिग्गज कलाकार अल्जाइमर से पीड़ित हैं. हम पूरा देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता था, वो भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें.'

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
सीमा के बेटे अभिनय देव ने पीटीआई को बताया, 'उम्र संबंधी समस्या के चलते आज सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया है. वो पिछले तीन साल से अधिक समय स डिमंशिया और अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं.' बता दें सीमा का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

50 सालों के करियर में इन फिल्मों में किया काम
सीमा देव ने अपने 50 साल के करियर में कई मराठी फिल्मों में काम किया था. उनके पति रमेश देव भी मराठी और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता रहे हैं. वहीं उनके बेटे अभिनय भी एक्टर और निर्देशक हैं.

यह भी पढ़ें: Jawan Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर Shah Rukh Khan की Jawan को मिल सकती है 100 करोड़ की बंपर ओपेनिंग, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 10 बजे तक 52 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 10 बजे तक 52 करोड़ के हुई पार
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
'सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए', सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में एक्टर प्रकाश राज, बोले- हमें क्यों रोक रहे
'सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए', सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में एक्टर प्रकाश राज, बोले- हमें क्यों रोक रहे

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget