एक्सप्लोरर

कांग्रेस, TMC, CPM जैसी पार्टियों पर बरसीं सयानी गुप्ता, कहा- इन्हें विपक्ष कहना बंद करें

अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी बात रखी है और कांग्रेस, टीएमसी और सीपीएम जैसी पार्टियों को विपक्ष का दर्जा नहीं देने की बात कही है.फिल्मों के अलावा सयानी गुप्ता कई शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं.

नई दिल्ली: फैन, जॉली एलएलबी 2 और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है. मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने ट्विटर पर अपनी बात रखी है और कांग्रेस, टीएमसी और सीपीएम जैसी पार्टियों को विपक्ष का दर्जा नहीं देने की बात कही है.

बुधवार को सयानी गुप्ता ने ट्वीट किया, "कांग्रेस, टीएमसी, सीपीएम वगैरह को विपक्षी पार्टियां कहना बंद कर दें. आज असली विपक्ष युवा, छात्र, युवा नेता, एक्टिविस्ट्स, इस देश के नागरिक, आने वाली पीढ़ी, अल्पसंख्यक हैं, जो मुश्किल सवाल पूछने से नहीं डरते और कट्टरता और झूठ के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हैं."

आपको बता दें कि सयानी गुप्ता ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं. खासकर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर वो काफी मुखर होकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर ज़ाहिर करती रहती हैं. सयानी के अलावा भी कई फिल्मी सितारे इस वक्त सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो सरकार के कदमों से संतुष्ट हैं और समर्थन कर रहे हैं. सयानी ने अपने ट्वीट में भले ही सीएए और एनआरसी का ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने विपक्ष पर निशाना ज़रूर साधा है.

सीएए और एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. केंद्र सरकार का कहना है कि इस मामले में विपक्ष भ्रम फैला रहा है. सरकार भी इस कानून के समर्थन करने और लोगों को समझाने के लिए सभाएं और रैलियां कर रही है.

गौरतलब है कि फिल्मों के अलावा सयानी गुप्ता कई शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं. आईएमडीबी के मुताबिक सयानी ने साल 2010 में 'ब्लू पैलेस' नाम की एक शॉर्ट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी.

नागरिकता पर विरोध का, क्या है सच - क्या है सियासी फसाना? Samvidhan Ki Shapath

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget