एक्सप्लोरर

Sardaar Ji 3 BO: पाकिस्तान में सरदार जी 3 की तबाही, तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई वाली बनी इंडियन फिल्म

Sardaar Ji 3 BO: सरदार जी 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रहे हैं.

Sardaar Ji 3 BO: दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवाद थम ही नहीं रहा है. हालांकि, विवादों के बीच भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. सरदार जी 3 इंडिया में रिलीज नहीं हुई है. लेकिन ओवरसीज फिल्म ने धमाल मचा दिया है. पाकिस्तान में तो फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

पाकिस्तान में तोड़े सारे रिकॉर्ड

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में सरदार जी 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 9 करोड़ PKR की कमाई की है. पाकिस्तान में वीकेंड पर  कमाई के मामले में सरदार जी 3 ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. पाकिस्तान में फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. लोग फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं.

कराची में मल्टीप्लेक्स के मालिक और डिस्ट्रिब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि सरदार जी 3 ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही लगभग 9 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कमाए हैं.

मांडवीवाला ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे थिएटर में किसी भी इंडियन या पाकिस्तानी फिल्म के लिए ये अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है. महंगी टिकट और खराब मौसम के बावजूद लोग शायद इसलिए फिल्म देखने आए हैं क्योंकि स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां हैं. और पाकिस्तानी लोग अभी भी बड़े पर्दे पर अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं."

फिल्म को लेकर विवाद

बता दें कि ये फिल्म 27 जून को ओवरसीज रिलीज हुई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और हानिया आमिर जैसे स्टार्स हैं. पलहगाम अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट की एंट्री बैन हो गई थी. ऐसे में जब हानिया आमिर के साथ दिलजीत की फिल्म आई तो खूब बवाल हुआ. इसी कारण से फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया. वहीं मेकर्स का कहना है कि पहलगाम अटैक से पहले ही फिल्म की कास्टिंग हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- पलक तिवारी से राजा चौधरी को दूर रखना चाहती थीं श्वेता तिवारी, तलाक के वक्त लाखों चुकाकर पक्की की थी डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget