एक्सप्लोरर

पलक तिवारी से राजा चौधरी को दूर रखना चाहती थीं श्वेता तिवारी, तलाक के वक्त लाखों चुकाकर पक्की की थी डील

Shweta Tiwari Transferred Flat To Raja Chaudhary: श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से तलाक के बाद एक डील की थी. इसके तहत उन्होंने लाखों का घर राजा के नाम किया था और बदले में पलक से दूर रहने की शर्त रखी थी.

Shweta Tiwari Transferred Flat To Raja Chaudhary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मैरिड लाइफ काफी विवादों में रही. एक्ट्रेस ने दो बार अपना घर बसाया और दोनों बार उनका तलाक हो गया. श्वेता ने पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से की थी जिनसे उनकी एक बेटी पलक तिवारी भी हुई. शादी के 9 साल बाद उनका राजा से तलाक हो गया. 

श्वेता तिवारी ने तलाक के दौरान राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे. साथ ही एक्ट्रेस ने पूरी कोशिश की थी कि तलाक के बाद उनकी बेटी पलक तिवारी की कस्टडी हर हाल में उन्हें ही मिले. साथ ही वो अपनी बेटी को पिता राजा के साए से भी दूर रखना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने एक्स हसबैंड के साथ एक डील की थी.

पलक तिवारी से राजा चौधरी को दूर रखना चाहती थीं श्वेता तिवारी, तलाक के वक्त लाखों चुकाकर पक्की की थी डील

श्वेता ने तलाक के लिए राजा को चुकाए थे लाखों
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के बीच एक समझौता हुआ था. श्वेता की लीगल टीम ने राजा के सामने शर्त रखी थी कि वो तलाक के बाद अपनी बेटी पलक से नहीं मिलेंगे. तब राजा ने इस शर्त को मानने के लिए अपनी एक शर्त रख दी थी. उन्होंने मलाड वाला घर जो कि श्वेता और उनके, दोनों के नाम था, उसे पूरी तरह से अपने नाम करवाने की डिमांड की थी.

श्वेता ने राजा की इस डिमांड को पूरा किया था और घर राजा के नाम कर दिया था, जिसकी कीमत 93 लाख रुपए बताई जाती है.

पलक तिवारी से राजा चौधरी को दूर रखना चाहती थीं श्वेता तिवारी, तलाक के वक्त लाखों चुकाकर पक्की की थी डील

'बेटी के बदले फ्लैट' के दावे पर राजा ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि राजा चौधरी ने अब तलाक के सालों बाद फ्लैट वाले समझौते पर बात की है. हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 'कोई भी मुझे फ्लैट किराए पर देने को तैयार नहीं था, इसलिए मुझे अपना फ्लैट हक के साथ मिल गया. वो मुझे कुछ भी नहीं देना चाहती थी, ये कोर्ट ही था जिसने मुझे फ्लैट दिया था. उसने मुझसे एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए जिसमें कहा गया था कि वो मुझे तभी तलाक देगी जब मैं पलक से कभी नहीं मिलने के लिए सहमत हो जाऊंगा.'

पलक तिवारी से राजा चौधरी को दूर रखना चाहती थीं श्वेता तिवारी, तलाक के वक्त लाखों चुकाकर पक्की की थी डील

'श्वेता ने बेरहमी से मुझे मेरी बेटी से दूर कर दिया'
राजा ने आगे कहा- 'हम मामले को सुलझाते हैं या नहीं, ये अलग बात है. अहम बात ये है कि इंसान होने के नाते हमें कम से कम एक बार इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी. लेकिन उस दूरी को बनाने के बजाय श्वेता ने बेरहमी से मुझे मेरी बेटी से दूर कर दिया. ये सही नहीं है. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो ज्यादा इंफ्लुएंशल और पावरफुल थी.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

वीडियोज

Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
इस राज्य की महिलाओं के खाते में आएंगे 10000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ
इस राज्य की महिलाओं के खाते में आएंगे 10000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ
ये हैं मौत से पहले के 12 संकेत जिन्हें देखकर डॉक्टर भी कर देते हैं हाथ खड़े, जानिए कैसे आखिरी सांसे गिनता है मरीज
ये हैं मौत से पहले के 12 संकेत जिन्हें देखकर डॉक्टर भी कर देते हैं हाथ खड़े, जानिए कैसे आखिरी सांसे गिनता है मरीज
Embed widget