Photos: सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ कराया ट्रेडिशनल फोटोशूट
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों लाइमलाइट में आ गई हैं जिसका कारण है उनका हाल ही में कराया फोटोशूट.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों लाइमलाइट में आ गई हैं जिसका कारण है उनका हाल ही में कराया फोटोशूट. ये कोई बोल्ड या हॉट फोटोशूट नहीं है बल्कि बेहद डीसेंट फोटोशूट है जो सारा ने अपनी मम्मी अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ कराया है. सोशल मीडिया पर उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं.
शाहिद कपूर ने प्यारी सी तस्वीर के साथ किया Confirm, प्रेग्नेंट हैं वाइफ मीरा, देखें
तस्वीरों में सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. ये पहली बार नहीं है जब सारा ट्रेडिशनल आउटफिट्स में इस कदर खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि इससे पहले भी कई बार सारा इस तरह के लुक को सपोर्ट करती नजर आ चुकीं हैं. हैवी सूट के साथ-साथ सारा ने चोटी बनाई हुई है जिसे कंधे से आगे डाला हुआ है.
इसके साथ ही चूड़ियां और बड़े बड़े झुमके उनके इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे हैं. तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि सारा खूबसूरती के मामले में अपनी मां को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर डिजाइनर अबु जानी के लिए ये फोटोशूट करवाया है. जिसे डिजाइनर भी इन भी शेयर किया है. इस फोटोशूट के दौरान अमृता ने वाइट कलर का अनारकली सूट पहना है और डिम्पल सुनहरी बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आ रही हैं.
फोटो में तीनों अपनी वेशभूषा और शानदार लुक की वजह से आकर्षक नजर आ रही हैं. बता दें कि सारा अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'केदारनाथ' से कर रही हैं. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे. वहीं सारा की दूसरी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' है. इस फिल्म में वह राजवीर सिंह के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगी.






















