एक्सप्लोरर

रणबीर ने कहा, इस वजह से मुझपर बायोपिक नहीं बन सकती...

आज 'संजू' के ट्रेलर लॉन्च के‌ दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि अगर कभी उनपर बायोपिक बनाई जाये तो अपनी कितनी गर्लफ्रेंड्स का‌ खुलासा वो अपनी फिल्म में करेंगे, तो ये सवाल सुनते ही रणबीर के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

मुंबई: 'संजू' का टीजर और ट्रेलर देखने के बाद लोगों को इस बात का पता चला कि संजय दत्त की रीयल लाइफ में 308 गर्लफ्रेंड थीं. ऐसे में आज 'संजू' के ट्रेलर लॉन्च के‌ दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि अगर कभी उनपर बायोपिक बनाई जाये तो अपनी कितनी गर्लफ्रेंड्स का‌ खुलासा वो अपनी फिल्म में करेंगे, तो ये सवाल सुनते ही रणबीर के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

रणबीर ने फिर इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं खुद पर बायोपिक बनाने की इजाजत नहीं दूंगा. मैं अपनी जिंदगी के पन्ने इस तरह से खोलने के लिए संजय दत्त की तरह साहसी नहीं हूं. मेरी गर्लफ्रेंड्स की संख्या भी 10 से कम है. ऐसे में मुझपर बायोपिक बनने का सवाल ही नहीं उठता."

हाल ही में फिल्म 'संजू के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के पिता रिषी कपूर को 'संजू' का ट्रेलर खासतौर पर दिखाया था. इसे देखने के बाद रिषी कपूर ने बेहद जज्बाती अंदाज में संजय दत्त का किरदार निभाने वाले अपने बेटे रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. रिषी कपूर ने 'संजू' के ट्रेलर में बेटे रणबीर कपूर के मैनरिज्म देखने के बाद ये भी कहा था कि पर्दे पर रणबीर को देखकर उन्हें लगा कि ये उनका बेटा रणबीर नहीं, बल्कि खुद संजय दत्त है! रिषी कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुआ था.

'संजू' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब रणबीर को पापा रिषी कपूर द्वारा की गई तारीफ वाले इस वीडियो की याद दिलाई गई, तो रणबीर ने कहा, "मेरे पिता होने के अलावा, वो एक एक्टर भी हैं. वो कभी मेरे सामने मेरे बढ़िया काम की तारीफ नहीं करते हैं... लेकिन जब मैं उनके मुंह से इस तरह की बातें सुनता हूं तो मुझे एक‌ अद्भुत किस्म का एहसास होता है. उनकी इन बातों ने मुझे काफी इमोशनल कर दिया था."

रणबीर ने आगे कहा, "हर पिता चाहता है कि उनका बेटा अच्छा काम करे, लेकिन मेरे पिता कभी भी मुफ्त में कॊम्प्लिमेंट तक नहीं देते हैं. वो हमेशा कहते हैं कि कसर रही गई... कसर रह गी ई, और मेहनत करो. ऐसे में उनका‌ मेरी तारीफ़ करना मेरे लिए किसी बेहतरीन तोहफे से कम नहीं है."

रणबीर ने ट्रेलर लॊन्च के दौरान कहा कि पर्दे पर संजय दत्त का किरदार निभाना एक बेहद चैलिंजिंग काम था. रणबीर ने कहा कि इतने चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने का श्रेय वो कैप्टन ऒफ द शिप यानी राजकुमार हिरानी को देना चाहेंगे.

यहां देखें संजू फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget