एक्सप्लोरर

न मनीषा कोईराला, न सोनाक्षी सिन्हा और न शेखर सुमन 'हीरामंडी' में है इस एक्टर का अनोखा किरदार, खुश हुए भंसाली, नहीं रुके आंसू

Indresh Malik on Heeramandi Scene: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज में इंद्रेश मलिक के काम की सराहना भंसाली ने की और उन्हें फीस के साथ तोहफा भी दिया.

Indresh Malik on Heeramandi Scene: 1 मई को नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' स्ट्रीम करने लगी है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन और निर्माण में बनी 'हीरामंडी' काफी पसंद की जा रही है. 8 एपिसोड की इस सीरीज से ही भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है. इस फिल्म के चर्चे लंबे समय से थे क्योंकि भंसाली ने इसमें कई सितारों को एक साथ लिया और फिल्म की कहानी भी सबसे अलग रखी. अच्छी बात ये है कि लोगों को ये सीरीज पसंद आ रही है.

'हीरामंडी' में एक लंबी स्टारकास्ट के साथ संजय लीला भंसाली ने ये सीरीज बनाई. भंसाली के मुताबिक, एक साथ कई कलाकारों के साथ काम करने पर कठिनाइयां आती हैं लेकिन सब अच्छे से हो जाता है वो फिल्म चल जाती है तो सारी परेशानी इंसान भूल जाता है. उन किरदारों में एक अनोखा किरदार भी नजर आया जो इंद्रेश मलिक का था.

'हीरामंडी' में कौन है सबसे अनोखा किरदार?

'हीरामंडी' वेब सीरीज तवायफों को लेकर बनाई गई है. इसमें मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, रिचा चड्ढा समेत कई एक्ट्रेसेस नजर आई हैं. वहीं नवाबों में फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने काम किया है. इन सभी स्टार कास्ट में इंद्रेश मलिक का भी खास रोल है. इंद्रेश मलिक ने सीरीज में उस्ताद का किरदार निभाया है जो मल्लिकाजान की तवायफों के साथ रहता है जो बायोसेक्शुअल होता है. इंद्रेश ने अपने एक इंटरव्यू में इस किरदार को लेकर बात की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indresh Malik (@iamindreshmalik)

'हीरामंडी' से पहले इंद्रेश मलिक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आए थे. 'हीरामंडी' में अपने किरदार और संजय लीला भंसाली को लेकर इंद्रेश ने अपने एक इंटरव्यू में बातचीत की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में इंद्रेश ने कहा, 'मुझे श्रुति महाजन का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि मेरा किरदार इसमें कैसा होगा. मैंने अपने किरदार को लेकर कुछ सलाह दी जिन्हें माना गया. मैं बहुत खुश हूं कि मैं संजय सर के साथ दो फिल्में कर पाया और उनसे बहुत कुछ सीख पाया.'

इंद्रेश मलिक ने आगे कहा, 'पूरी सीरीज में मुझे एक सीन याद आ रहा है जिसमें सोनाक्षी जी मुझे नथ पहनाती हैं और मुझे एक डायलॉग बोलना होता है. सर ने मुझे बोला कि उस सीन में मुझे रोना है. वो सीन करके जब मैं एक्सिट की तरफ गया तो मेरा रोना रुका ही नहीं. 5 मिनट तक मैं रोता रहा तब सर मेरे पास आए मुझे गले लगाया और 500 रुपये दिए. उन्होंने कहा तुमने बहुत अच्छा शॉट दिया है ये लो तुम्हारा ईनाम. मैं उतने में ही खुश हो गया क्योंकि उन्होंने मुझे वो दिया जो एक गुरू अपने शिष्य को देते हैं.'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के 'वानखेड़े विवाद' पर 12 साल बाद बोले जॉय भट्टाचार्य, जानें उस रात KKR मैच के दौरान क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक
ऋतिक
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 8 बजे तक 3 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget