एक्सप्लोरर

'पद्मावती' विवाद में कूदीं उमा भारती, कहा- भंसाली को लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि फिल्म की कहानी की जिम्मेदारी निर्देशक और पटकथा लेखक की होती है. कलाकारों की आलोचना करना अनैतिक है.

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावती’ लगातार विवादों के साए में घिरती जा रही है. शुरूआत में राजपूत करणी सेना ने इस फिल्म का विरोध करना शुरू किया था, लेकिन बाद में देशभर में राजपूत समाज के लोग इसके विरोध में उतर आए. अब फिल्म का विरोध करने वालों में राजनेताओं का नाम भी सामने आने लगा है. विरोध करने वालों में ताजा नाम केंद्रीय मंत्री उमा भारती का जुड़ा है. उमा भारती ने 'पद्मावती' फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय की भावनाओं की परवाह न करने का आरोप लगाते हुए उन पर जोरदार हमला किया है.

उमा भारती ने दीपिका के 'अनादर' को अनैतिक बताया

हालांकि उन्होंने कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का अनादर 'अनैतिक' है. राजपूत संगठन ‘करणी सेना’ ने धमकी दी है कि 'अगर यह फिल्म रिलीज हुई, तो शूर्पणखा की तरह दीपिका की नाक काट ली जाएगी.' करणी सेना को बीजेपी के कई नेताओं का समर्थन हासिल है.

 

उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने कहा, "यदि हम पद्मावती के आदर के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हर महिला का आदर करें." उन्होंने कहा, "फिल्म 'पद्मावती' की अभिनेत्री या अभिनेता का अनादर 'अनैतिक' है."  

केंद्रीय मंत्री ने फिल्म देखे बिना भंसाली की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "निर्देशक और पटकथा लेखक के तौर पर काम कर रहे उनके सहयोगी इसकी कहानी के प्रति जिम्मेदार हैं. उनको लोगों की भावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों का ख्याल रखना चाहिए."

उमा भारती ने सेंसर बोर्ड पर जताया है भरोसा

बीजेपी की सांसद का कहना है कि उन्हें भरोसा दिया गया है कि सेंसर बोर्ड उठाए गए सभी मुद्दों का ध्यान रखेगा. उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि उन्हें (सेंसर बोर्ड) पहले ही लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में सूचित कर दिया गया है."

 

उन्होंने कहा, "फिल्म सेंसर बोर्ड एक स्वतंत्र संस्था है. हमें उम्मीद है कि फिल्म को लोगों की भावनाओं पर विचार करते हुए मंजूरी दी जाएगी."  

दीपिका को नाक और गला काटने की मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि पहले कोटा में फिल्म का विरोध कर रही राजपूत करणी सेना ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नाक काटने की धमकी दी और अब मेरठ के क्षत्रिय समाज के ठाकुर अभिषेक सोम ने दीपिका और भंसाली की गर्दन काटने पर 5 करोड़ रुपए के इनाम का एलान किया है.

इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका ने निभाया है और अलाउद्दीन खिलजी का रोल रणवीर सिंह ने. शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में हैं. फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget