एक्सप्लोरर

Sanjay Dutt Health Update: पूरी तरह से ठीक हैं संजय दत्त, ICU से जनरल वार्ड में किए गए शिफ्ट

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पूरी तरह से ठीक है. उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है. अब उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. अस्पताल ने कहा है कि ऑब्जर्वेशन के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई की लीलावती अस्पताल ने बयान दिया है. इसमें बताया गया है कि संजय दत्त पूरी तरह से ठीक हैं और अब उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कल शाम उनका स्वैब टेस्ट करवाया गया था. जिसकी रिपोर्ट आज सुबह आई है. यह रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उनका हालत अब सामान्य है.

अस्पताल ने संजय दत्त के स्वास्थ्य को लेकर कहा,"संजय दत्त एकदम स्वस्थ हैं. उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. अब उन्हें ऑक्सीजन की भी ज़रूरत नहीं है. लेकिन एक दिन के लिए उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. संजय दत्त को आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है." प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय दत्त को अन्य कोई बीमारी भी नहीं है और उन्हें कल या परसो अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकते है।

संजय दत्त जबसे अस्पताल में भर्ती हुए थे, तबसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी कोविड-19 की संक्रमण में आ गए होंगे. स्वैब रिपोर्ट नेगेटिव आने से साफ हो गया है कि उन्हे कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. बता दें कि शनिवार(8 अगस्त) को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उन्हें शाम 4.00 बजे के करीब सीने में असहजता का एहसास हुआ, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया.

रिपोर्ट आई नेगेटिव  बता दें कि अस्पताल में भर्ती होते ही 61 वर्षीय संजय दत्त का कोविड-19 एंटीजेन टेस्ट किया गया, जो नेगेटिव आया है. उनका स्वैब टेस्ट भी लिया गया, जिससे पता चलता है कि कोई शख्स कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हैं या नहीं. इस टेस्ट का नतीजा आज सुबह आया है. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ने जल्द डिस्चार्ज करने के लिए कहा है.

एक्टर सतीश शाह भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ठीक होकर अस्पताल से लौटे घर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget