एक्सप्लोरर

'संजू' के टीजर में हुआ खुलासा, संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड थीं

ये संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों अभिनेताओं के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

नई दिल्ली: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म और  संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं. आज मुंबई में पूरे स्टारकास्ट की मौजूदगी में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार है. ये संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों अभिनेताओं के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस ट्रेलर में संजय दत्त के ड्रग्स विवाद  से लेकर अफेयर तक सब कुछ देखने को मिलेगा. मेकर्स ने ये भी बताया है कि फिल्म शुरू करने से पहले संजय दत्त से एक पेपर साइन कराया गया था कि ताकि उनके ज़िंदगी के हर पहलू को इसमें दिखाया जा सके.

टीजर रिलीज से पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया. इस पहले पोस्टर में उनके पांच अलग-अलग अवतार देखने को मिले हैं. इन पांचों अवतार में रणबीर कपूर बिल्कुल ही संजय दत्त के जैसे लग रहे हैं. इस पोस्टर में संजय दत्त की बॉलीवु़ड में एंट्री से लेकर उनके जेल जाने तक का लुक शामिल है.

संजू' के टीजर में हुआ खुलासा, संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड थीं

टीजर में जितने भी डायलॉग हैं वो काफी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. इसमें रणबीर कहते हैं, ''पुलिस वालों ने झापड़ मारा, अंडरवर्ल्ड ने सुपारी निकाला, मैंने घड़ियां भी पहनीं और हथकड़ियां भी, 308 गर्लफ्रेंड्स थीं और एक AK47....'' आखिर में वो कहते हैं, ''देवियो और सज्जनों कुर्सी की पेटी बांध लीजिए मौसम बिगड़ने वाला है...''

इस फिल्म को जाने माने डायरेक्टर राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे संजय दत्त के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैंने संजय दत्त को वो सीन दिखाया जिसमें रणबीर कपूर ने मुन्ना भाई के रोल कर रहे हैं. उसे देखकर पहले तो संजय दत्त चुप रहे फिर कहा ये मेरे लिए गुड न्यूज नहीं है. संजय दत्त को रणबीर की एक्टिंग बहुत पसंद आई है.''

इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. टीजर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा, ''बहुत सारे एक्टर्स हैं जो अपने रिश्ते और अफेयर को सीक्रेट रखते हैं और मीडिया के दोस्तों से उस बारे में कुछ लिखने से मना करते हैं. लेकिन संजय दत्त ऐसे हैं जिन्होंने हमें अपने सारे रिश्ते और पूरी कहानी बता दी.'' उन्होंने आगे कहा कि हमने संजय दत्त से एक लीगल पेपर भी साइन कराया ताकि सब कुछ दिखा सकें.''

संजू' के टीजर में हुआ खुलासा, संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड थीं

रणबीर के बारे में बात करते हुए विधु विनोद  चोपड़ा ने कहा, ''रणबीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं. बीते सालों में उन्होंने फिल्मों के चुनाव में कुछ गलतियां की हैं लेकिन उनके टैलेंट को कोई नहीं ले सकता है. इस फिल्म में आप उनकी दमदार परफॉर्मेंस को देखेंगे.''

इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस के किरदार में अभिनेत्री मनीषा कोईराला दिखेंगी. उनके अलावा इसमें परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सौरभ और बोमन ईरानी जैसे नामचीन सितारे नज़र आएंगे.

फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
15 साल बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget