एक्सप्लोरर

कैंसर पीड़ित संजय दत्त एक बार फिर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, टेस्ट कराने के बाद मिली छुट्टी

पिछले शनिवार को यानी आठ अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 2 दिन बाद यानी सोमावर के दिन वो वापस अपने घर लौट आए थे.

मुंबई: एडवांस्ड स्टेज में पहुंच चुके फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे जाने-माने फिल्म अभिनेता संजय दत्त को एक बार फिर से मुंबई  के लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. हालांकि ज़रूरी टेस्ट कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

अस्पताल के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए कहा कि फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमार से जूझ रहे संजय दत्त आज सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में फिर से भर्ती हुए. सूत्र ने बताया कि उनके तमाम तरह के टेस्ट किये जा रहे हैं.

गौरतलब है कि संजय दत्त को शनिवार की दोपहर को मुम्बई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में जाते हुए देखा गया था. उस वक्त संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी मौजूद थीं. इस बारे में लीलावती के सूत्र ने बताया कि संजय दत्त को जिस तरह के एडवांस्ड स्टेज का कैंसर है, उसके कुछ टेस्ट के लिए संजय कोकिलाबेन अस्पताल में गये थे, जबकि उनके कुछ टेस्ट लीलावती में किये गए हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को यानी आठ अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 2 दिन बाद यानी सोमावर के दिन वो वापस अपने घर लौट आए थे. इसके अगले ही दिन यानी मंगलवार को जब संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर होने की खबर फैली तो संजय दत्त ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शूटिंग से शॉर्ट ब्रेक लेकर छुट्टी पर जाने और अपनी बीमारी को लेकर किसी भी तरह की अटकलें नहीं लगाने की गुजारिश की थी. लेकिन उसी दिन अस्पताल के सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को संजय दत्त को एडवांस्ड स्टेज तक पहुंच चुके फेफड़ों में कैंसर होने की पुष्टी कर दी थी.

खबर है कि संजय दत्त अपने इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. लेकिन मुंबई बम धमाकों में एक सजायाफ्ता मुजरिम होने के चलते संजय दत्त के पास अमेरिका का वीजा नहीं है. ऐसे में अगर अमेरिका में इलाज कराने के लिए उन्हें वीजा नहीं मिला, तो संजय दत्त विकल्प के तौर पर अपना इलाज कराने के लिए सिंगापुर भी जा सकते हैं.

मगर लीलावती के सूत्र ने कहा कि हो सकता है कि संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए विदेश न जाकर भारत में ही अपना इलाज कराएं. इसकी वजह पूछे जाने पर अस्पताल के सूत्र ने इस बारे में आगे और कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा, गला दबाकर मासूम की आंखे फोड़ीं  जल्द शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, दोनों सदनों में बदलावों के साथ तैयारी अंतिम पड़ाव पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget