एक्सप्लोरर

सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी हुई टाइट, घर से फॉर्म हाउस तक, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Salman Khan Y Plus Security Upgraded: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ही सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी गई थी .अब खबर आ रही है कि सुपरस्टार की सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया गया है.

Salman Khan Y Plus Security Upgraded: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. ये वही गैंग है जो लंबे समय से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है. ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उनके घर से लेकर फार्म हाउस तक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी. अब खबर आ रही है कि सुपरस्टार की सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया गया है.

सलमान खान को पहले Y+ कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी गई थी जिसे अब अपग्रेड कर दिया गया है.  उनकी सुरक्षा में एक लेयर और बढ़ा दिया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की सुरक्षा में अब पुलिस एस्कॉर्ट कारें शामिल हैं जो जब भी वह बाहर निकलेंगे उनके साथ रहेंगी. इसके अलावा सभी तरह के हथियारों को संभालने में कुशल एक स्पेशल ट्रेन्ड कांस्टेबल भी उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ रहेगा.

सलमान खान के फार्म हाउस की सुरक्षा भी बढ़ाई गई
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. मेल और फीमेल पुलिस कांस्टेबल उनके घर के बाहर पहरा दे रहे हैं. मीडिया को इस एरिया में शूटिंग करने की इजाजत नहीं है. वहीं सुपरस्टार के पनवेल वाले फार्म हाउस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. फार्म हाउस के अंदर और बाहर फोर्स तैनात है. इसके अलावा इस फार्म हाउस को जाने वाली सड़क पर भी नाकाबंदी की गई है.

शूटिंग लोकेशन पर मौजूद होगी पुलिस
रिपोर्ट की मानें तो ससलमान खान अब जहां भी शूटिंग के लिए जाएंगे, वहां के लोकल पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी जाएगी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम शूटिंग लोकेशन पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा का ख्याल रखेगी. 

ये भी पढ़ें: 'जब तक जिंदा हूं सलमान भाई के साथ रहूंगा', बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद वायरल हो रहा बॉडीगार्ड शेरा का वीडियो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget