एक्सप्लोरर

'रेस 3' की धमाकेदार कमाई से गदगद हुए सलमान खान, दर्शकों को कहा- तहे दिल से शुक्रिया

इसके साथ ही आज सलमान खान ने इस फिल्म का एक ऑफिशियल मैशअप भी शेयर किया है.

नई दिल्ली: 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है. रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म को देखने लोगों की भीड़ सिनेमाघरों तक पहुंच रही है. अब इस फिल्म की धमाकेदार कमाई से खुश सलमान खान ने आज सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों को धन्यवाद किया है. सलमान ने कहा है कि लोगों का ये प्यार देखकर वो बहुत खुश है और ये उनके लिए बहुत मायने रखता है. इसके साथ ही आज सलमान खान ने इस फिल्म का एक ऑफिशियल मैशअप भी शेयर किया है.

सलमान ने आज मैशअप का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ''मैं उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया करता हूं जो 'रेस 3' देखने सिनेमाहॉल तक पहुंचे. मैं बहुत खुश हूं कि आपने इस फिल्म को देखा और हमारी टीम की मेहनत को सराहा. भगवान आपको सुखी रखें. आप सभी का ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है. ऐसे ही देखते रहिए.''

बता दें कि वीकेंड के अलावा कामकाजी दिनों में भी फिल्म को देखने लोग सिनेमाहॉल तक पहुंच रहे हैं. इस फिल्म ने 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 142 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड में काफी फायदा मिलने वाला है क्योंकि कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है.

आखिर 'रेस 3' में कहां मात खा गए सलमान खान, जानें पिछली फिल्मों में क्या था खास

इस  कमाई से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया व इसके प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता. दर्शकों ने इसे बहुत सराहा है, मैं बहुत खुश हूं. सभी खुश हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है."

फिल्म को समीक्षकों से अच्छी रेटिंग नहीं मिली है. इससे जुड़े सवाल पर बॉबी ने कहा, ''उन्हें खुशी है कि दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया है, अगर फिल्म खराब है तो आलोचना प्रभावित करती है.''

Race 3: देखिए कैसे शूट हुआ जैकलीन और डेजी शाह का स्टंट सीन, सलमान को मारी किक

'रेस' और 'रेस 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 'रेस' सीरिज की ये तीसरी फिल्म है. 'रेस 3' की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं. इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है.  इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. टिप्स इंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्मस ने इसे प्रोड्यूस किया है.

इन दिनों सलमान खान अपने दबंग टूर के लिए रवाना हो चुके हैं. उनके साथ डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं.

यहां देखें 'रेस 3' का मैशअप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
कार्तिक-श्रीलीला की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया
प्रभास ने 'फौजी' को-स्टार इमान्वी के बर्थडे पर भेजा घर का खाना, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 5 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 5 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, 'इरुमुडी' समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर तोड़े रिकॉर्ड, 'इरुमुडी' समेत 13 फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget