एक्सप्लोरर
मोरक्को में होगी सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग

मुंबई: फिल्मकार अली अब्बास जफर 'टाइगर जिंदा है' के अगले शेड्यूल के लिए तैयार हैं. यह शूटिंग मोरक्को में होगी. अली अब्बास ने बुधवार को ट्विटर पर अपने कपड़ों से भरे सूटकेस की एक तस्वीर शेयर की.
जफर ने तस्वीर के साथ लिखा, "फिर बैग की पैकिंग, मोरक्को की तैयारी, शेड्यूल शुरू..'टाइगर जिंदा है'."Back to packing bags , prep for Morocco ???????? schedule begins...@TigerZindaHai pic.twitter.com/911QI0qG8U
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) June 14, 2017
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इसमें अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं. 'टाइगर जिंदा है' की टीम अबूधाबी में भी शूटिंग कर चुकी है. यह पहली बार नहीं है जब सलमान और कैटरीना एकोाथ काम कर रहे हैं.Tiger time ... in the desert .... A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
इससे पहले दोनों 'एक था टाइगर', 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
और पढ़ें






















