एक्सप्लोरर

सलमान खान होंगे कोर्ट में पेश, काला हिरण मामले में मिली सजा पर सुनवाई आज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रविवार को ही राजस्थान के जोधपुर पहुंच चुके हैं. आज सलमान खान को कांकाणी काले हिरण शिकार केस में कोर्ट में पेश होना है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रविवार को ही राजस्थान के जोधपुर पहुंच चुके हैं. आज सलमान खान को कांकाणी काले हिरण शिकार केस में कोर्ट में पेश होना है. कांकाणी काले हिरण के शिकार के केस में पिछले महीने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी. सजा के बाद सलमान को जेल भी जाना पड़ा था. बाद में सलमान खान को जमानत मिल गई थी. सजा मिलने के बाद सलमान खान ने सेशंस कोर्ट फैसले को चुनौती दी थी जिसपर आज सुनवाई होगी. वहीं जोधपुर सेशंस कोर्ट ने सलमान को सात मई यानी आज कोर्ट में पेश रहने के आदेश दिए थे.

आज कोर्ट ये तय होगा की सलमान की अपील पर सुनवाई होगी या नहीं. आपको बता दें कि सलमान खान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देवकुमार खत्री और जमानत देने वाले जिला और सेशंस कोर्ट के जज आरके जोशी दोनों का तबादला हो चुका है. सलमान खान को काला हिरण मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था.

Video: 'रेस 3' की शूटिंग के बीच बुलेट पर जैकलीन के साथ राइड पर निकले सलमान खान

सलमान खान के अलावा इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था. सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया था. वे 7 अप्रैल तक जेल में रहे. इसके बाद सलमान खान को सर्शत जमानत भी मिल गई थी.

@beingsalmankhan arrives in #Jodhpur #blackbuckpoachingcase #sunday #instadaily

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

सलमान के वकीलों ने सजा माफ करने को लेकर सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी. इस पर 7 मई को यानि आज सुनवाई होनी है. इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' और 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि जमानत की शर्तों के अनुसार, वह देश छोड़कर नहीं जा सकते थे. जमानत के बाद सलमान खान ने एक याचिका दायर कर अदालत से फिल्म की शूटिंग के लिए चार देशों में जाने की अनुमति मांगी थी. इसके बाद सलमान को सेशंस कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी थी.

ये है पूरा मामला:

आपको बता दें कि ये मामला 1998 का है जब सलमान खान फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे. यहां उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थीं. सलमान सहित इन चारों पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्टूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था. इसे लेकर आर्म्स एक्ट सहित सलमान पर कुल चार केस दर्ज थे. तीन मामलों में सलमान खान बरी हो चुके हैं. ये चौथा मामला कांकाणी गांव का है. सलमान के अलावा बाकी इन चारों सितारों को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है. सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है और साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया गया है.

Photos: सलमान खान कश्मीर में कर रहे हैं 'रेस 3' की शूटिंग, सेट से सामने आईं ये तस्वीरें

दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है. इसकी हत्या कानूनन अपराध है. सलमान को दो काले हिरनों के शिकार के लिए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9/51 के तहत दोषी पाया गया है और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget