एक्सप्लोरर

सलमान खान मामले में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में कैसे की खुदकुशी? हुआ बड़ा खुलासा

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली है.

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनमें से एक अनुज थापन था. अनुज को शूटर्स सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अनुज को कोर्ट ने 8 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. पुलिस कस्टडी में अनुज ने खुदकुशी कर ली है. उसने टॉयलेट में चादर से फांसी लगा ली.

पीटीआई की मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवालात में बुधवार को अनुज ने आत्महत्या करने की कोशिश और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अनुज थापन ने टॉयलेट में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. अनुज को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.  उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है. 

इस आरोप में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अनुज मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

बता दें 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार शख्स ने गोलीबारी की थी. 5 राउंड फायरिंग करके वो शख्स फरार हो गए थे. सलमान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया था. इसके बाद से सलमान खान की सिक्योरटी को और बढ़ा दिया गया है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जिम्मेदारी ली थी.

घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद अब सलमान खान काम पर वापसी कर चुके हैं. वो हाल ही में हीरामंडी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे और अब सलमान लंदन में हैं. ब्रेंट नॉर्थ के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की. बैरी गार्डिनर ने सलमान के साथ फोटो भी शेयर की.

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन नहीं बल्कि ये एक्टर थे बॉलीवुड के पहले Greek God, करीना कपूर से है इनका खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget