वायरल वीडियो में जैकलीन के साथ ‘टन टना टन’ गाने पर थिरकते दिखे सलमान खान
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ का पहला गाना ‘टन टना टन’ 24 अगस्त को रिलीज हुआ. इस गाने में वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान का जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘जुड़वा-2’ के गाने ‘टन टना टन’ पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. वीडियो जैकलीन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ का पहला गाना ‘टन टना टन’ 24 अगस्त को रिलीज हुआ. इस गाने में वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रही हैं.
यहां देखें वीडियो...
यह गाना ‘टन टना टन’ के पुराने वर्जन का रीमेक है, जिसमें सलमान खान करिश्मा कपूर और रंभा साथ डांस करते हुए नजर आए थे. जैकलीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो में दबंग खान जैकलीन के साथ ‘टन टना टन’ पर ही डांस करते नज़र आ रहे हैं. डांस करते हुए सलमान शर्माते हुए दिख रहे हैं.
फिल्म में राजा और प्रेम की दोहरी भूमिका में वरुण धवन नज़र आने वाले हैं. बता दें कि 29 सितंबर को डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘जुड़वा-2’ रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है.























