55 साल के हुए आमिर खान, सलमान खान ने खास अंदाज में किया विश
'दबंग' स्टार सलमान खान ने अपनी और आमिर खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने आमिर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

'दबंग' स्टार सलमान खान ने अपनी और आमिर खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने आमिर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. सलमान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की. इसमें वह और आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं लाल सिंह चड्ढा."
आपको बता दें कि आमिर खान शनिवार को 55 साल के हो गए. वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो पंजाब में चल रही है. ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इसमें करीना कपूर भी लीड रोल में हैं.
View this post on Instagram
वहीं सलमान खान की बात करें तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राधे' में खासा बिजी हैं. सलमान खान की ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली है. सलमान खान के साथ साथ अभिनेत्री करीना कपूर ने भी आमिर खान को विश करने के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया था.
View this post on Instagram
मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड























