मज़ेदार अंदाज़ में सलमान ने रेमो को किया बर्थडे विश, जैकलीन समेत ‘रेस 3’ की टीम भी नहीं रही पीछे
वीडियो में सलमान, रेमो के लिए बर्थडे स्पेशल गाना गाते नजर आ रहे हैं और अपने ही खास अंदाज में उन्हें मुबारकबाद देते दिखे रहे हैं. सलमान खान के बाद जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर समेत फिल्म की पूरी टीम रेमो को बधाई देती दिख रही है.

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. साथ ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग भी कर रहे हैं. रेमो के इस खास दिन पर सलमान खान समेत ‘रेस 3’ की पूरी टीम ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.
रेमो इस वक्त ‘रेस 3’ की पूरी कास्ट के साथ दुबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उनको स्पेशल फील करवाने के लिए ‘रेस 3’ की टीम ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक वीडियो बनाया है जिसकी शुरुआत सलमान खान से होती है.
वीडियो में सलमान, रेमो के लिए बर्थडे स्पेशल गाना गाते नजर आ रहे हैं और अपने ही खास अंदाज में उन्हें मुबारकबाद देते दिखे रहे हैं. सलमान खान के बाद जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर समेत फिल्म की पूरी टीम रेमो को बधाई देती दिख रही है.
बता दें कि रेमो ‘रेस 3’ का निर्देशक हैं. इससे पहले उन्होंने ‘फालतू’ ‘एबीसीडी’ ‘एबीसीडी 2’ और ‘फ्लाइंग जट्ट’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. रेमो छोटे परदे पर कई डांस रिएलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आए हैं. 'रेस' फ्रैंचाइजी के ये तीसरी फिल्म इस साल ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही है.























