'हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, ये लव जिहाद नहीं है', मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद मोनालिसा ने किया रिएक्ट
मोनालिसा ने बुधवार को केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी कर ली. इसके बाद लव जिहाद को लेकर खबरें उठी तो अब मोनालिसा ने इसका जवाब दिया है.

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली है. मोनालिसा ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शादी को लेकर बात की. मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी के बाद खबरें उठी कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई हैं. अब मोनालिसा ने उनका भी जवाब दिया.
'मैंने धर्म नहीं बदला है'-मोनालिसा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा, 'हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है. वैसे तो ये मुझसे शादी नहीं करना चाहता था. लेकिन मैंने खुद इनसे जबरदस्ती की. मेरे मम्मी पापा घर पर मेरी दूसरे से शादी करवाना चाहते थे. मुझे वो लड़का अच्छा नहीं लगा. वो बुआ का लड़का था. अगर बुआ के लड़के से शादी करूंगी तो वो तो मेरा भाई लगा. तो इसीलिए मैंने सोचा कि मैं शादी नहीं करूंगी.'
आगे मोनालिसा ने कहा, 'मेरे पापा यहीं पर उन्होंने शादी अटेंड नहीं की. वो मेरे साथ यहां आए थे. लेकिन वो थोड़ा नाराज हैं. मैंने हिंदू रीति-रिवाज में शादी की है, जो लोग लव जिहाद बोल रहे हैं तो ऐसा कुछ भी नहीं है. हम दोनों में से किसी ने कोई धर्म नहीं बदला है.' फिर फरमान ने बोला, 'हम आर्टिस्ट हैं. हमारे लिए सारे धर्म एक ही हैं. सभी धर्म मेरे धर्म.'
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC
फिर फरमान ने बताया कि वो एक्टर हैं और साउथ-हिंदी फिल्मों में काम करते हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. मोनालिसा हिंदू है. जैसे मोनालिसा ने कहा मैंने वैसे किया. मैं उसकी खुशी चाहता हूं. मैं उससे प्यार करता हूं. हमने एक-दूसरे के धर्म नहीं बदला है.'
बता दें कि मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी उनकी शादी की खबर से शॉक्ड हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ये बगावत नहीं लव जिहाद है. बहुत बुरा दिन है मेरी जिंदगी का. मोनालिसा खबरों में हैं और मैं डिप्रेशन में हूं. क्योंकि जंगलों में रहने वाली लड़की, महाकुंभ में वायरल होने के बाद अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. मैंने उसे ट्रेनिंग देकर एक्ट्रेस बनाने की घोषणा की.
इसी के साथ सनोज ने बताया कि कैसे मोनालिसा की जिंदगी मुश्किलों से भरी हुई गुजरी है. सनोज ने ये भी कहा कि ये लव जिदाह है, वो इसका शिकार हो चुकी है. इसमें उनका मैनेजर भी शामिल है.
Source: IOCL


























