एक्सप्लोरर

'वो दलाल बनकर उसका सौदा...', मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाले डायरेक्ट का आरोप- फैमिली बस दिखावे की थी

Sanoj Mishra On Monalisa Wedding: मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे सनोज मिश्रा अब महाकुभं वायरल गर्ल की शादी से काफी शॉक्ड हैं. उन्होंने इसे लेकर इंस्टा पर पोस्ट शेयर की है.

‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर मोनालिसा एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं. मोनालिसा इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीते दिन अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली थी. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर थाए हुए हैं. इन सबके बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे सनोज मिश्रा ने ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ की शादी करने की खबर पर रिएक्शन दिया है. सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर मोनालिसा के इस फैसले को ‘बगावत’ नहीं ‘लव जिहाद’ करार दिया है.

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को बताया ‘लव जिहाद’
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की गई एक लंबी पोस्ट में, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी को “लव जिहाद” बताया. अपनी पोस्ट में सनोज मिश्रा ने लिखा, “ ये बगावत नहीं लव जिहाद है .... और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन
मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की.  देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और और उनके सपोर्ट्स को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया.  उद्देश्य यही था कि माननी योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना, .. मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे ..

मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं
उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे.  उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसके बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई. अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी ....

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

मोनालिसा का कदम बगावत नहीं लव जिहाद
मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था, आज वो बेरोजगारों हो गया, उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था. र बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है. उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की तो सनोज मिश्रा का नाम मत लेना और बोलना कि सब गंगा मैया ने किया.

चंद रुपयों के लालच में गंगा पुत्री लव जिहाद का शिकार हो गई
सनोज ने आगे लिखा है, “ चंद रुपयों के लालच में गंगा की पुत्री आज लव जिहाद का शिकार हो गई अगर जांच की जाएगी तो इसके पीछे मेरे विरोधी ही होंगे जिन्होंने मुझे जेल भिजवाया था. आज सबसे बड़ा संकट इस्लामिक जेहादियों ने ये खड़ा कर दिया है कि जिस मोनालिसा को गंगापुत्री मानकर मैने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया 10 करोड़ का कर्ज लेकर फिल्म को पूरा किया और आज तक उसका पूरा खर्च मैने उठाया उसकी वजह से जेल गया, वो सब उसने एक मुसलमान के साथ भाग कर नष्ट कर दिया.

जिसके लिए सब किया उसने आज मुझे कहीं जवाब देने लायक नहीं रखा, उसका बाप पुलिस स्टेशन के पास रो रहा है अकेला मै क्या करूं खुद नहीं समझ आ रहा, मां गंगा और महाकुंभ की पवित्रता पर क्या ये दाग है या मेरा किसी को गंदगी से उठाकर बड़ा बनाने का लिया गया गलत निर्णय कुछ समझ नहीं आ रहा इसमें सबसे बड़े नुकसान में कौन रहा ......?

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर बनाई फिल्म
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म बनाई है. इसका ट्रेलर हाल ही में प्रयागराज  लॉन्च किया गया था. अब फिल्म की रिलीज से पहले मोनालिसा के मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने को लेकर सनोज मिश्रा सदमे में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Asha Bhosle Health Updates Live: हार्ट अटैक के बाद आशा भोसले अस्तपताल में भर्ती, पोती ने कहा- चेस्ट इन्फेक्शन और कमजोरी है, इलाज हो रहा
लाइव: आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पोती ने दिया दादी का हेल्थ अपडेट
'डबल चोरी जैसा...', राजीव राय ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, 'तिरछी टोपीवाले' गाने पर उठा विवाद
'डबल चोरी जैसा...', राजीव राय ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, 'तिरछी टोपीवाले' गाने पर उठा विवाद
16 साल में हुई शादी, ससुराल में सहा अत्याचार, तीसरी प्रेग्नेंसी में घर से निकाली गई थीं आशा भोसले
16 साल में हुई शादी, ससुराल में सहा अत्याचार, तीसरी प्रेग्नेंसी में घर से निकाली गई थीं आशा भोसले
टाइम्स स्क्वायर में छा गए 'रामायण' के रवि दुबे, फैंस ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, भावुक हुए एक्टर
टाइम्स स्क्वायर में छा गए 'रामायण' के रवि दुबे, फैंस ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, भावुक हुए एक्टर
Advertisement

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget