एक्सप्लोरर

सैफ पर हुए हमले वाली रात आखिर क्या- क्या हुआ था? 1613 पन्नों की चार्जशीट में करीना कपूर ने सिलसिलेवार हर बात का किया खुलासा

Saif Ali  Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. जिसमें करीना कपूर द्वारा दिए गए बयान की डिटेल भी सामने आ गई हैं.

Saif Ali  Khan Stabbing Case: मुंबई में बांद्रा पुलिस द्वारा सैफ अली खान को चाकू घोंपने के मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दायर करने के कुछ दिनों बाद, अब इसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं. इसके मुताबिक 16 जनवरी को, जब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने घर पर चाकू से हमला करने वाले शख्स से  लड़ रहे थे, तभी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन्हें हमलावर को छोड़ने और अपनी सुरक्षा और इलाज को प्रोयरिटी देने की रिक्वेस्ट की थी.

करीना कपूर ने यह बात पुलिस को दिए बयान में कही थी जिसे चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है. आपको बता दें की बांद्रा पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल फकीर के खिलाफ 1,613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. 

चार्जशीट के मुताबिक करीना ने अपने बयान में क्या कहा था? 
चार्जशीट के अनुसार, करीना 16 जनवरी को अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलने के बाद 1:20 बजे घर लौटी थी. करीब 2 बजे, जुनू (जहांगीर की नानी) हमारे कमरे में चिल्लाते हुए आई ‘जयबाबा के कमरे में एक आदमी  हाथ में चाकू लेकर आया है, और वो पैसे मांग रहा है.” करीना और सैफ जहांगीर के कमरे में पहुंचे और आरोपी हमलावर को देखा. चार्जशीट के अनुसार, सैफ ने लुटेरे का सामना किया और पूछा "कौन है, क्या चाहिए?" और उसकी ओर बढ़े, जिसके बाद अभिनेता और आरोपी के बीच हाथापाई हुई.

सैफ पर हमलावर ने चाकू से किया था हमला
करीना ने कहा, "सैफ ने हमलावर को अपनी बाहों में जकड़ लिया, लेकिन हमलावर ने चाकू से उनकी गर्दन, पीठ और हाथों पर हमला कर दिया." चार्जशीट में कहा गया है कि एक अन्य नैनी गीता सैफ की मदद के लिए दौड़ी, लेकिन हमलावर ने उस पर भी हमला कर दिया और उसके हाथ में चोट लग गई.

करीना ने तब चिल्लाते हुए कहा - "जयबाबा (जहांगीर) को जल्दी से बाहर निकालो," करीना जहांगीर, तैमूर और एलिम्मा के साथ बारहवीं मंजिल के कमरे में भाग गई. थोड़ी देर बाद, सैफ बारहवीं मंजिल के कमरे में आया, उनके कपड़े खून से लथपथ थे और उसकी पीठ और गर्दन पर घाव थे. 

सैफ पर हमले के बाद करीना ने क्या कहा था? 
सैफ हमलावर को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे, तब तक हमारे नौकर हरी, रामू, रमेश और पासवान मदद के लिए आ गए. हम सभी ने हमलावर को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिला. चूंकि उस समय सैफ का इलाज ज्यादा जरूरी था, इसलिए मैंने कहा- 'ये सब छोड़ दो, पहले नीचे चलो, अस्पताल जाते हैं।' हम सब अपनी जान बचाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतरे."

सैफ को हरी ने ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया, उनके साथ तैमूर भी था. बाद में करीना ने मदद के लिए अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर पूनम दमानिया से कॉन्टेक्ट किया. उनके मैनेजर के पति तेजस दमानिया ने पुलिस को इसकी सूचना दी, अधिकारी पहुंचे और परिसर की तलाशी ली, लेकिन हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला. 

16 जनवरी को हुआ था सैफ पर हमला
बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई स्थित घर पर एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला कर दिया था. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के आरोपी को कुछ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और वह फिलहाल जेल में है. स पर लूट के इरादे से सैफ अली खान के मुंबई स्थित आवास में घुसने का आरोप है. उस पर अभिनेता और उनके स्टाफ सदस्य पर लकड़ी के हथियार और ब्लेड से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें:-चारू असोपा के पैसों की तंगी के दावों को Ex हसबैंड राजीव सेन ने बताया झूठा, सुष्मिता सेन के भाई बोले- 'वो क्रूज ट्रिप का खर्चा उठा सकती है'

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget