एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सो रहे थे सुरक्षा गार्ड, जानें- कैसे सैफ के घर में घुसा था हमलावर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमला मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि आरोपी दीवार फांदकर एक्टर की बिल्डिंग में घुसा था.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी के तड़के सवेरे उनके घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्तर में है. गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है. वहीं पुलिस ने मंगलवार को  जानकारी दी कि मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता की इमारत में आरोपी दीवार फांदकर घुसा था और उस समय सुरक्षा गार्ड सो रहे थे. 

पुलिस ने सैफ की बिल्डिंग में क्राइम सीन किया रिक्रिएट
बता दें कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के साथ सतगुरु शरण बिल्डिंग में ‘‘क्राइम सीन’’ रिक्रिएट किया था. इस बिल्डिंग में सैफ अली खान का अपार्टमेंट है. खान (54) पर 15 जनवरी देर रात को उनके 12 मंजिला अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास (30) ने कई बार चाकू से हमला किया था. हमले में सैफ को कई चोटें आईं और लीलावती अस्पताल में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई. जहां डॉक्टर्स ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसे ढाई इंच के चाकू के टुकडे़ को निकाला था. 

दीवार फांदकर सैफ की बिल्डिंग में घुसा था चोर
हमले के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिनेता सैफ अली खान जिस इमारत में रहते हैं, वहां दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे, तभी हमलावर दीवार फांदकर इमारत में घुस गया.’’उन्होंने बताया, ‘‘जब आरोपी ने दोनों सुरक्षा गार्ड को गहरी नींद में पाया, तो वह मेन गेट से इमारत में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. शोर ना हो इसलिए आरोपी ने अपने जूते उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर लिया था. ’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. जांच में ये भी पता चला कि दो सुरक्षा गार्ड में से एक केबिन में और दूसरा गेट के पास सो रहा था.’’

ये भी पढ़ें:-Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के घर पर पुलिस जुटा रही सबूत, अब जेह के कमरे में मिला आरोपी का नकाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
The Paradise Vs The Vvaan BO: शुक्रवार को 'द पैराडाइज' 61 करोड़ के हुई पार, जानें- 'द वन' का कलेक्शन
'द पैराडाइज' 61 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का कलेक्शन
'द वन' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 8 करोड़ के पार हुई कमाई
'द वन' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 8 करोड़ के पार हुई कमाई
मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे 'हनुमान अंश' डायरेक्टर, एक्टर के निधन के बाद किया खुलासा
मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे 'हनुमान अंश' डायरेक्टर, खुद किया खुलासा

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget