एक्सप्लोरर

छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं रितेश देशमुख, कई भाषाओं में करेंगे रिलीज

छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले की महत्वाकांक्षी बहुभाषी परियोजना की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी.

छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले की महत्वाकांक्षी बहुभाषी परियोजना की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी और तीन फिल्मों में से इसकी पहली फिल्म 2021 में रिलीज होगी.

रितेश ने पहली बार इस परियोजना के बारे में एक हफ्ते पहले बात की थी और अब इस पर उनका कहना है कि यह कई भाषाओं में होगी. वह अपने बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के साथ इसे बना रहे हैं और इसके साथ ही वह फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को भी निभाते नजर आएंगे. संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल इसमें भी अपना संगीत देंगे, जो मंजुले की हर फिल्म में बने रहे हैं.

अपनी आगामी फिल्म 'बागी 3' के एक प्रचार कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए रितेश ने कहा, "अब तक इस परियोजना के साथ तीन ही लोग जुड़े है-नागराज मंजुले, (संगीतकार जोड़ी) अजय-अतुल और मैं. हमने महसूस किया कि हम इस फिल्म को बनाने में तालमेल बिठा पाएंगे. हम कुछ अलग और रोमांचकर बनाना चाहते हैं, आगे देखते हैं."

रितेश ने आगे कहा, "आमतौर पर, हम इसे हिंदी और मराठी में बनाना पसंद करेंगे, लेकिन इसके साथ ही हम निश्चित रूप से अन्य भाषाओं में भी इसे बनाने की सोचेंगे. हमारे फिल्म बनाने के बाद अगर लोगों को लगता है कि इसे दूसरे राज्यों में ले जाया जा सकता है, तो हम ऐसा करने की कोशिश जरूर करेंगे क्योंकि शिवाजी महाराज के पिता (शाहजी भोंसले) तत्कालीन कर्नाटक में रहा करते थे. वहां कई सारे किले हैं और तेलुगु के कई सारे क्षेत्रों पर भी उनका शासन था."

ऐसा बताया जा रहा है कि पहले भाग का शीर्षक 'शिवाजी' होगा, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी के शुरुआती दिनों को दिखाया जाएगा. दूसरे भाग 'राजा शिवाजी' में उस दौर का वर्णन होगा, जब उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की. तीसरे भाग 'छत्रपति शिवाजी' में भारत में उनके समग्र प्रभुत्व को दर्शाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget