एक्सप्लोरर
रिषी कपूर ने शेयर किए प्रिंस हैरी की शादी के ये VIDEO, सोशल मीडिया पर हुए वायरल
हैरी और मेगन की शादी को लेकर कई स्पूफ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे दो वीडियो लीजेंड एक्टर रिषी कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं. वैसे तो हमेशा ही रिषी कपूर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते ही हैं लेकिन इस बार उनका अंदाज जरा मजाकिया है.

नई दिल्ली: प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्केल की शादी को लेकर इंडिया में भी खूब चर्चाएं हुईं. इन चर्चाओं का एक कारण प्रियंका चोपड़ा का उसमें बतौर मेहमान शरीक होने जाना भी था. लेकिन इंडिया में अभी भी इस शादी की चर्चाएं और इसका कारण इस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्पूफ. हैरी और मेगन की शादी को लेकर कई स्पूफ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे दो वीडियो लीजेंड एक्टर रिषी कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं. वैसे तो हमेशा ही रिषी कपूर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते ही हैं लेकिन इस बार उनका अंदाज जरा मजाकिया है. रिषी कपूर ने दो वीडियो शेयर की हैं जिनमें से एक वीडियो में हैरी और मेगन की शादी की वीडियो में उनके पिता राज कपूर की एक फिल्म का डायलॉग एडिट किया गया है. वहीं, दूसरे वीडियो में वीडियो ब्लॉगर भूवन बाम का डब किया हुआ स्पूफ है. दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इन्हें देखकर आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना बेहद मुश्किल होगा.
What all people think lol pic.twitter.com/KeypdzPnQj
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 21, 2018
बीते शनिवार हुई थी शाही शादी प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल बीते शनिवार को विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंधे. मेगन शाही शादी में गलियारे पर चलने वाली पहली शाही दुल्हन बनीं. वह आधे रास्ते में कॉर्नवॉल के ड्यूक प्रिंस चार्ल्स से मिली, जो उन्हें चैपल के गायकगण के गलियारे से नीचे ले गए. उनके पिता थॉमस मर्केल स्वास्थ्य कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो सके.Dubbed version of the wedding ceremony for release only in India. pic.twitter.com/rPvLrpFtAK
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 20, 2018
और पढ़ें



















