एक्सप्लोरर

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'डॉक्टर जी' और 'कोड नेम तिरंगा' का बुरा हाल, 'कांतारा' का जलवा बरकरार

Kantara Collection: साउथ फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. हिंदी रिलीज के पांचवे दिन सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी कांतारा ने बंपर कमाई की है. इस फिल्म ने डॉक्टर जी और केड नेम तिरंगा को पीछे छोड़ दिया है.

Kantara Box Office Collection: कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कांतारा' शानदार प्रदर्शन कर रही है. हिंदी रिलीज के 5वें दिन भी 'कांतारा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है. जिससे 'कांतारा' के कुल कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है. वहीं आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की कोड नेम तिरंगा का बुरा हाल है.

'कांतारा' ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़ 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार को हिंदी बेल्ट में 'कांतारा' के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को पेश किया है. तरण आदर्श की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' का कमाल का प्रदर्शन जारी है.फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. हिंदी वर्जन में रिलीज के 5वें दिन 'कांतारा' ने कुल 1.88 करोड़ की कमाई की है. जोकि सोमवार को हुए फिल्म के कलेक्शन के काफी ज्यादा है. ऐसे में हिंदी बेल्ट में 'कांतारा' की कमाई का ग्राफ आगे और बढ़ने वाला है. 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई 'कांतारा' को बीते 14 अक्टूबर को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है. ऐसे में अब कन्नड़ के बाद ये पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह सुपरहिट साबित हो रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

'कांतारा' ने अब तक किया इतना कलेक्शन

मंगलवार को 'कांतारा' (Kantara) की हिंदी वर्जन में शानदार कमाई के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11.15 करोड़ हो गया है. जिससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि 16 करोड़ के बजट में बनी ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ये फिल्म जल्द ही अपने बजट से पार निकल जाएगी. वहीं गौर किया जाए 'कांतारा' के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर तो ये मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये आंकड़ा करीब 110 करोड़ के करीब पहुंच गया है.

डॉक्टर जी कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. सोमवार को की कमाई के आंकड़े काफी निराशाजनक रहे हैं. बता दें कि अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.03  करोड़ ही कमाए हैं.

कोड नेम तिरंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पंजाबी एक्टर हार्डी संधू की कोड नेम तिरंगा अपने बजट के मुताबिक भी कमाई नहीं कर सकी है. खबरों के अनुसार ये फिल्म अब तक महज 82-85 लाख के बीच में कलेक्शन कर सकी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Day 17 Written Update: अर्चना और गोरी नागोरी में हुई भयंकर फाइट, Tina ने शालीन को मास्टरमाइंड कहा, जानिए- 17वें दिन और क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 साल पहले सिमी ग्रेवाल ने दिया था न्यूड सीन, तलाक के बाद रह गईं सिंगल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन से जुड़ा नाम
54 साल पहले न्यूड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा था नाम
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget