एक्सप्लोरर

आखिर क्यों ब्वॉयफ्रेंड अली फजल पर हुआ ऋचा को गर्व, पढ़ें यहां

3 स्टोरीज' में नजर आईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का अपने प्रेमी अली फजल के बारे में कहना है किउन्हें उन पर गर्व है.

नई दिल्ली: '3 स्टोरीज' में नजर आईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का अपने प्रेमी अली फजल के बारे में कहना है किउन्हें उन पर गर्व है. अली की फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' भले ही ऑस्कर में कोई पुरस्कार नहीं जीत पाई लेकिन इससे उन्हें कोई निराशा नहीं है. वह इस महीने की शुरुआत में लॉस एंजेलिस में आयोजित हुई ऑस्कर पार्टियों में अली केसाथ नजर आईं थीं. अली के साथ अपनी मौजूदगी के बारे में ऋचा ने कहा, "मुझे लॉस एंजेलिस में कुछ काम था और अली को इन पूर्व ऑस्कर कार्यक्रमों में शामिल होना था, इसलिए हमने इस बीच वहां छोटा सा अवकाश मनाने का फैसला किया. यह बहुत मजेदार रहा." उन्होंने कहा, "हम एल्टन्स जॉन के एड्स मेमोरियल डिनर, डब्ल्यूएमई (विलियम मॉरिस एन्डेवर एंटरटेनमेंट) पार्टी और वैनिटी फेयर पार्टी, जैसे कई हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां हमने दुनिया भर से आए बहुत दिलचस्प लोगों के साथ बातचीत की." हालांकि, ऋचा ने उन लोगों के नाम बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "लेकिन मैं आपको एक बात बताऊंगी. हमने महसूस कि भारतीय सिनेमा के मुकाबले हॉलीवुड में काम की संस्कृति कितनी अलग है, जिसे हम चापलूसी भरे अंदाज में 'बॉलीवुड' कह कर पुकारते हैं. क्या हम हिंदी सिनेमा के लिए कोई अधिक मौमिक शब्द नहीं खोज सकते?" राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग से नजर नहीं हटा पाएंगे, देखें ‘ओमर्टा’ का ट्रेलर ऑस्कर-नामांकित फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' ऑस्कर में कोई पुरस्कार नहीं जीत पाई. लेकिन ऋचा ने कहा कि वह इससे निराश नहीं हैं. उन्होंने कहा, "अली की 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' ऑस्कर का कोई पुरस्कार नहीं जीत पाई, इससे मैं निराश नहीं हुई बल्कि मुझे गर्व था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं." उन्होंने कहा, "मुझे बताएं कि कितने भारतीय कलाकार हॉलीवुड की फिल्म में शीर्ष भूमिका निभाते हैं और वो भी जूडी डेंच के साथ? मुझे गर्व है कि अली इस फिल्म में थे और यह ऑस्कर के लिए नामांकित हुई. हम अपने पूरे जीवन में इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि अली का दो प्रमुख श्रेणियों में नामांकन किया गया था."
अपने कथित प्रेमी की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए ऋचा की आवाज गर्व से भरी थी, लेकिन अली और अपने संबंधों के बारे में उन्हें बात करना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे अपने रिश्ते और संभावित शादी के बारे में चर्चा करना पसंद नहीं है. ये सुर्खियां बनती हैं और मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं." आमिर खान ने बताया, अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से काफी बेहतर '3 स्टोरीज' में अपनी अतिथि भूमिका के बारे में ऋचा ने कहा, "यह शुरू से ही संक्षिप्त भूमिका थी. '3 स्टोरीज' में कई कलाकारों की टीम है और मुझे इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने की मुझे खुशी है. यह एक थ्रिलर, रहस्य से भरी और सामाजिक फिल्म है. मेरी सुधीर मिश्रा की 'दास देव' में ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका है. यह राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक थ्रिलर है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget