एक्सप्लोरर

मूवी रिव्यू: जानें, कैसी है शाहरुख की 'रईस'...

नई दिल्ली: आज इस साल की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. शाहरुख खान की 'रईस' और ऋतिक रोशन की 'काबिल'. एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होने से दोनों अभिनेता परेशान है कि कहीं एक फिल्म की वजह से दूसरे के कारोबार को नुकसान न पहुंचे. ऐसे में सारा दारोमदार फिल्म की कहानी और उसके कंटेंट पर है.

साल की शुरुआत में बॉलीवुड के दो दिग्गजों की फिल्म एक ही दिन रिलीज होने से दर्शकों के सामने बड़ी उलझन है. अगर किसी को एक ही फिल्म देखनी है तो वो कौन सी देखें इसका चुनाव बड़ा मुश्किल है. या फिर दोनों की फिल्में देखनी चाहिए. इसे लेकर दर्शक जवाब खोज रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता यासिर उस्मान ने शाहरुख की फिल्म रईस देखी है. यासीर उस्मान ने बताया कि शाहरुख के लिए ये फिल्म अहम हैं क्योंकि शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्म दिलवाले बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. उन्होंने फिल्म के मजबूत पहलुओं को प्वाइंट्स में बताया है जो इस प्रकार है.... raees1 1- फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये शाहरुख खान की पहली पूरी एक्शन फिल्म है. शाहरुख खान के अभिनय की तारीफ करनी पड़ेगी.  गैंगस्टर की भूमिका को उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया है. अभिनय के मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में बराबर खड़े दिखते हैं.

2 - फिल्म में एक्शन भरपूर है. कई जगहों पर फिल्म काफी रियलिस्टिक लगती है. फिल्म में अस्सी के दशक के गुजरात का शानदार खाका खींचा गया है.

3 - फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया का निर्देशन अच्छा है और फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी कसा हुआ है.

लेकिन जैसा कि हर फिल्म में होता है, कुछ अच्छे प्वाइंट्स के साथ कुछ कमजोर प्वाइंस्ट्स भी होते हैं जो इस प्रकार है... Raees-L 1. फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं लगता. इस तरह की गैंगस्टर फिल्में पहले भी कई बार बन चुकी है. इस फिल्म में आपको अमिताभ की अग्निपथ, अजय देवगन की वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी फिल्मों की झलक नजर आती है. लगता है उन्हीं को मिला जुला कर एक फिल्म बना दी गई है.

2. पौने तीन घंटे लंबी फिल्म बोझिल लगती है. आइटम सॉन्ग औऱ रोमैंटिक गाने ठूंसे हुए से लगते हैं.

3.  फिल्म का क्लाइमैक्स आपके चौंका सकता है. शाहरुख के फैन्स को हो सकता है कि ये क्लाइमैक्स हजम न हो.

आपको बता दें कि यासिर उस्मान ने 'रईस' को 5 में 3 स्टार दिये हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget