एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती किसके जरिए सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाती थी? NCB ने किया ये दावा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट में रोज नए नाम जुड़ रहे हैं. एनसीबी के अधिकारियों ने यह खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती किसके जरिए ड्रग्स मंगाती थी.

मुंबई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिए मादक पदार्थ मंगवाती थी और इसे सुशांत सिंह राजपूत को मुहैया करवाती थी. उन्होंने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे ब्यूरो को नशीले पदार्थों के नेटवर्क का पता चला है.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बांद्रा के निवासी और मादक पदार्थ के कथित तस्कर बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती का नाम सामने आया. परिहार ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए मादक पदार्थ लाता था. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शौविक ने माना कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम के जरिए मादक पदार्थ मंगवाता था और इसे वह अपनी बहन रिया को देता था. रिया इसे सुशांत तक पहुंचा देती थी.

उन्होंने दावा किया कि राजपूत का प्रबंधक सैमुअल मिरांडा और रसोइया दीपेश सावंत इसका प्रबंध करता था और अभिनेता को मादक पदार्थ देता था. वाट्सऐप चैट में मादक पदार्थ से जुड़ी बात सामने आने के बाद जांच की शुरुआत हुई. प्रवर्तन निदेशालय को रिया और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधन की जांच में इस चैट के बारे में पता चला. इसके बाद ईडी ने एनसीबी को सूचित किया.

अधिकारी ने बताया, ‘तकनीकी स्तर पर नेटवर्क के विश्लेषण के बाद जुड़ावों को खंगाला गया और 27-28 अगस्त की रात मादक पदार्थ नेटवर्क की गुत्थी उजागर हुई. ’उन्होंने कहा कि अब्बास लखानी और करन अरोड़ा को छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से मादक पदार्थ को बरामद कर लिया गया.

इसके बाद बांद्रा में भोजनालय चलाने वाले जैद विलात्रा को पकड़ा गया. जैद के पास से 9.55 लाख रुपये, 2081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड और 15 दिरहम मुद्रा बरामद की गयी. इसके बाद मामले में करनजीत, फर्नांडिस, गुप्ता, आफताब मोहम्मद, अंकुश और संकेत को गिरफ्तार किया गया. रिया और शौविक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

एनसीबी ने बॉलीवुड की टैलेंट मैनेजर जया साहा, राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी, निर्माता मधु मंटेना, फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा, अदाकारा रकुल प्रीत सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के बयान दर्ज किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- क्लोजिंग कलेक्शन
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget