एक्सप्लोरर

Jaya Bachchan ने खूब सुनाई थी खरी खोटी, अब Ravi Kishan बोले- 'जिस थाली में ड्रग्स होगा उसमें करूंगा छेद'

रवि किशन ने साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर सदन में बयान दिया था. उनके इस बयान पर जया बच्चन ने उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई थी. लेकिन अब रवि किशन ने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है.

Ravi Kishan On Jaya Bachchan: एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर सदन में बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद लीजेंड एक्ट्रेस और सासंद जया बच्चन उन पर भड़क गईं थी. जया बच्चन ने उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई थी. लेकिन अब रवि किशन ने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया था. 

रवि किशन ने दी सफाई

रवि किशन हाल ही में आप की अदालत में नजर आए और इस दौरान उन्होंने इस सारे मामले पर बात की. उन्होंने कहा कि जया मैम ने इसे गलत तरीके से समझा. उन्होंने कहा, "उन्होंने (जया बच्चन) मेरा सवाल नहीं सुना. मैं उन्हें एक मां की तरह सम्मान देता हूं, मैं अब भी उनके पैर छूता हूं. मैंने कहा था कि एक हीरो के तौर पर हमें ड्रग्स से खुद को बचाना होगा जो फिल्म इंडस्ट्री में आ रहा है. मैं पंजाब के जरिए ड्रग्स के आयात की बात कर रहा था. उन्होंने मेरी बात को गलत समझा.”

रवि किशन पर भड़कीं थी जया बच्चन

किशन के पहले के बयान का जिक्र करते हुए जया बच्चन ने कहा था, “सिर्फ कुछ लोगों की वजह से, आप पूरी इंडस्ट्री को कलंकित नहीं कर सकते, मैं वास्तव में शर्मिंदा थी कि कल लोकसभा में हमारे सदस्यों में से एक, जो इंडस्ट्री से, फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों से 'पूरी तरह असहमत' हैं जो फिल्म इंडस्ट्री की इमेज को खराब कर रहे हैं और इसे "गटर" कह रहे हैं.''

यहां बता दें कि उस वक्त कंगना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 'गटर' कहा था. अब जया बच्चन के बयान पर रवि किशन ने कहा कि अगर उन्होंने ड्रग्स लिया तो जिन हाथों ने उन्हें खाना खिलाया है, उन्हें काटूंगा. अगर उस थाली में ड्रग्स होगी तो मैं उसमें छेद करता रहूंगा." 

यहां बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री में ड्रग्स नेक्सस की जांच के बाद शुरू हुआ था. उस दौरान रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशांत को ड्रग्स की लत लग गई थी.

यह भी पढ़ें- सालों बाद एक फ्रेम में क्लिक हुए Salman Khan और Aishwarya Rai, वायरल हो रही तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget