एक्सप्लोरर

एक्टर आदित्य पंचोली पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाया था रेप का आरोप, मामला दर्ज

आदित्य पंचोली पर रेप का मामला दर्ज हो गया है. आदित्य पंचोली पर बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ने रेप का मामला दर्ज करवाया है. आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली पर रेप का मामला दर्ज हो गया है. आदित्य पंचोली पर बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ने रेप का मामला दर्ज करवाया है. आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.

आदित्य पंचोली पर आईपीसी की धारा  376, 328, 384, 341, 342, 323, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.  इस केस को लेकर पुलिस का कहना है कि ये मामला 10 साल पुराना है जिसके कारण इसमें सबूत जुटाने में काफी मुश्किलें सामने आएंगी. लेकिन फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एक्ट्रेस ने अपनी कंप्लेंट में आदित्य पंचोली पर कई दफा रेप करने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखित रूप में अपनी शिकायत पुलिस को दी थी.  इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक बयान में ये कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हेंन कई बार प्रताड़ित किया था जब वो 17 साल की थी. उस वक्त भी एक्ट्रेस ने आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन उस समय उन्हें केवल वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया था.

गौरतलब है कि पीड़ित हीरोइन की बहन ने ई-मेल के जरिए मुम्बई पुलिस से आदित्य पंचोली के खिलाफ इस साल अप्रैल महीने में शिकायत दर्ज कराई थी और हाल ही में मुम्बई पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता हीरोइन का बयान लेने के बाद पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है.

आदित्य ने भी लगाया आरोप

वहीं, बीते दिनों आदित्य ने एक्ट्रेस और उसकी बहन पर झूठे केस में फंसाने और उनके वकील द्वारा धमकाने का आरोप लगाया था. आदित्य ने कहा था कि एक्ट्रेस के वकील रिजवान‌ सिद्दीकी द्वारा उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. आदित्य ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ अंधेरी में मानहानि का मामला दायर किया हुआ है. पीड़िता के वकील ने इसी मामले को वापस लेने की धमकी दी थी और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने की भी धमकी दी थी.

पत्नी जरीना ने किया आदित्य का समर्थन

कुछ समय पहले इस मामले पर आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना का बयान भी सामने आया था. जरीना ने कहा कि उन्होंने (आदित्य पंचोली) कुछ गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा, ''मैं आदित्य को बहुत अच्छे से जानती हूं. उन्होंने कभी भी मुझसे कुछ नहीं छुपाया. मैं जानती हूं कि उस दौरान क्या हुआ था. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया.''

जरीना ने आगे कहा, ''आप किसी के साथ कई साल तक रिलेशन में रहने के बाद उसपर अचानक से रेप का आरोप नहीं लगा सकते. सिर्फ इसलिए ये आरोप लगाना ठीक नहीं है क्योंकि अब आप अलग हो गए हैं, या दूसरा शख्स जिंदगी में आगे बढ़ गया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 Box office Collection: 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, कमा डाले इतने करोड़, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, कमा डाले इतने करोड़, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget