अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह ने पूरी की ‘पद्मावती’ की शूटिंग
अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावती' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में वोे अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं.

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं. अपने हिस्से की शूटिंग पूरी होने पर रणवीर ने अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जश्न भी मनाया.
रणवीर ने मंच ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, "और यह पूरी हुई. अलविदा अलाउद्दीन. एक साल और कुछ सप्ताह बाद, मैं आपको विदाई दे रहा हूं. आपकी अशांत आत्मा को शांति मिले .. खिलजी"
And it's a wrap! Goodbye Alauddin. 1 year and a few weeks later, I bid thee farewell. May your restless soul find its peace... #Khilji pic.twitter.com/Q958NazuJC
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 4, 2017
फिल्म के ट्रेलर में रणवीर का आक्रामक अवतार नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
दीपिका ने शनिवार रात अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, कृति सैनन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, जाह्न्वी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक बच्चन, आथिया शेट्टी, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और इमरान खान अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए.
Source: IOCL























