एक्सप्लोरर

‘पद्मावती’ के सेट पर हमले से ‘सदमे’ में रनवीर, शाहिद

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म के सेट पर किए गए हमले की आलोचना की है.

फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे 31 साल के रणवीर ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. उन्होंने कहा कि जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे उम्मीद है कि राजस्थान के लोग हमारी मंशा को समझेंगे और सहानुभूति दिखाते हुए हमारा साथ देंगे. एक टीम की तरह हम पद्मावती को बनाते वक्त राजस्थान के लोगों और राजपूत समुदाय की संवेदना और भावना का ध्यान रख रहे है. 2 उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संजय सर भारत के सबसे दक्ष और प्रमाणिक फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे किसी की भावनाएं आहत हों.’’ फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने भी भंसाली पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा ‘‘अस्वीकार्य’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘काफी दुखद है. ये बताने के लिए शब्द बेहद कम हैं कि हिंसा अस्वीकार्य है. इस घटना से मुझे सदमा पहुंचा.’’ वहीं इस घटना पर फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण ने अपना बयान दिया है. दीपिका ने लगातार तीन ट्वीट कर के इस घटना पर दुख जताया है. अपने पहले ट्वीट में दीपिका ने कहा कि कल की हुई घटना से बेहद दुखी हूं.

4

अपने दूसरे ट्वीट में दीपिका ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है. दीपिका ने कहा कि पद्मावती की भूमिका निभाने के तौर मैं आपलोगों को आश्वस्त कर सकती हूं कि इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की की गई है.

अपने आखिरी ट्वीट में दीपिका ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल यह है कि हम एक बहादुर और ताकतवर महिला से उसके असली रूप में दुनिया को रूबरू करा सकें.

7

पटकथा लेखक सलीम खान ने भी भंसाली पर हुए हमले को शर्म का विषय बताया है. बॉलीवुड को ‘‘शोले’’ जैसी फिल्म की कहानी देने वाले 81 साल के सलीम खान ने कहा कि उनके कई राजपूत दोस्त हैं लेकिन कभी किसी के साथ ऐसा नहीं लगा.

‘पद्मावती’ के सेट पर हमले से ‘सदमे’ में रनवीर, शाहिद

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजपूत लड़कों के साथ बड़ा हुआ हूं और उनके परिवार के करीब रहा हूं. ये लोग आनुवांशिक रूप से बहादुर, दिलदार और वफादार होते हैं. संजय लीला भंसाली पर हमला करने वाले खुद को राजपूत बता रहे थे. ये इस भद्र समुदाय के लिए शर्म की बात है.’’

क्यों हो रहा है विरोध?

bhanshali-580x359

हंगामा करने वाले संगठन करणी सेना का दावा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है. करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है.

करणी सेना खुद को राजपूतों के हितों का रक्षक बताती है और राजस्थान में काम करती है. करणी सेना का दावा है कि रानी पद्मावती राजपूत थीं और उनकी छवि फिल्म में गलत तरीके से दिखाई गई इसलिए उसने प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget