एक्सप्लोरर

बेटी के जन्म के बाद भी Ranbir Kapoor ने एक भी दिन स्किप नहीं किया है जिम, ट्रेनर ने की जमकर तारीफ

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं. हाल ही में बेटी के पिता बने रणबीर कपूर अपने जिम टाइम से समझौता नहीं करते हैं. इसके लिए उनके ट्रेनर ने भी उनकी तारीफ की है.

Ranbir Kapoor News: ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में बेटी के पिता बने हैं. नन्ही परी के आने से कपूर फैमिली में खुशी का माहौल है. वहीं इन सबके बीच रणबीर कपूर अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं और एक दिन भी जिम जाना मिस नहीं कर रहे हैं. एक्टर के ट्रेनर ने इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ भी की है.

ट्रेनर ने रणबीर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा नोट
रणबीर कपूर के ट्रेनर ड्रू नील ने जिम से एक्टर के साथ अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. तस्वीर में रणबीर ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स और शूज पहने हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने कोच ड्रू के कंधों पर हाथ रखा हुआ है और मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करा रहे हैं. वहीं ड्रू ने तस्वीर पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, "इस लड़के के पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस हफ्ते जिम न जाने का सबसे अच्छा बहाना था." ड्रू ने आगे लिखा, "हालांकि, उन्होंने एक भी बीट नहीं छोड़ी और हर एक सेशन को स्मैश किया. एक बार फिर बधाई @aliaabhatt @ranbir_kapoooor." उन्होंने हैशटैग में एड किया – मंडे मोटिवेशन, कोई बहाना नहीं, कोच,हेल्थ, फिटनेस और रणबीर कपूर.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Drew Neal (@drewnealpt)[/insta]

फैंस कर रहे तारीफ
फैन्स भी रणबीर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ''ब्रह्मास्त्र में वह अच्छी शेप में दिख रहे थे, अब हम जानते हैं कि कैसे.'' एक अन्य फैन ने लिखा, "अब तक का सबसे अच्छा लड़का... आरके."वही एक और ने लिखा "रणबीर कपूर स्ट्रॉन्ग हो रहे हैं."

बेटी के जन्म के बाद भी Ranbir Kapoor ने एक भी दिन स्किप नहीं किया है जिम, ट्रेनर ने की जमकर तारीफ


6 नवंबर को पैरेंट्स बने हैं आलिया-रणबीर
बता दें कि रणबीर और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपनी बेटी का वेलकम किया था. हालिया में आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल से छुट्टी मिली थी. फिलहाल आलिया और रणबीर अपना पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. रणबीर और आलिया ने अप्रैल में शादी की थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor 🔵 (@__ranbir_kapoor_official__)

आलिया और रणबीर वर्कफ्रंट
आलिया और रणबीर को हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- शिवा’ में एक साथ देखा गया था. ये फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने भी अहम रोल निभाया है. रणबीर डायरेक्टर लव रंजन की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे. उनके पास रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ भी है.

वहीं आलिया, करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी. उनके पास पाइपलाइन में गैल गैडोट स्टारर हॉलीवुड की पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ भी है. वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी एक्टिंग करती नजर आएंगीं.

ये भी पढ़ें: -हैदराबाद में NS24 की शूटिंग के दौरान बेहोश हुए Naga Shaurya, जल्द ही बंधने वाले हैं शादी के बंधन में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget